ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में गोवंश से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार… पत्थलगांव के रास्ते झारखंड जाने की थी तैयारी
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

छत्तीसगढ़ में गोवंश से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार… पत्थलगांव के रास्ते झारखंड जाने की थी तैयारी

By Mohan Rao Published April 12, 2025
Share
गो-वंश की तस्करी
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने गायों से भरी ट्रक को पकड़ने में सफलता पाई है। तस्कर ट्रक के साथ गायों को झारखंड की ओर ले जा रहा था। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 40 जीवित गोवंश व 7 मृत गोवंश बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर सभी जीवित गोवंश को सुरक्षित रखवाया। वहीं आरोपी के खिलाफ छ.ग. कृषक पशु परि. अधि. की धारा 4, 6, 10 के तहत कार्रवाई की गई है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल एसपी शशि मोहन को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि पत्थलगांव की ओर से कांसाबेल, कुनकुरी होते हुये झारखंड की ओर एक ट्रक सीजी 14 एमडी 1376 में मवेशियों की क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना कांसाबेल, चौकी दोकड़ा एवं थाना कुनकुरी से पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। टीम को उक्त ट्रक के कांसाबेल से क्रास होने की जानकारी मिलने पर कुनकुरी में निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में तगड़ा बेरिकेड लगाकर नाकाबंदी की गई। पुलिस के भारी दबाव में आकर उक्त ट्रक का चालक कुनकुरी के नेशनल हाईवे में वाहन को खड़ी कर भाग रहा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पकड़ा। ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मो. सरफराज शाह बताया। आरोपी ने बताया कि एक दिन पहले शुक्रवार की सुबह अपने अन्य साथियों के साथ मवेशी लेने बिलासपुर गया था। ट्रक को उसका साथी चला रहा था। बिलासपुर से लगभग 15 किलोमीटर पहले एक गांव में रोड किनारे ट्रक को खड़ी किया। उसका साथी पहले से गौ-वंश को बंधवाकर रखा था, फिर ये सभी मिलकर गौ-वंश को रात्रि लगभग 10 बजे वाहन में लोड कर पत्थलगांव, कांसाबेल होते झारखंड की ओर जाने वाले थे। इस बीच पुलिस के पीछा करने पर एवं बेरिकेटिंग से कुनकुरी में वाहन चालक ने ट्रक को रोड किनारे खड़ी कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा उक्त ट्रक वाहन से 40 नग जीवित एवं 07 नग मृत गौवंश बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल को जब्त किया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन शंखनाद के तहत् बीती रात्रि बड़ी कार्रवाई कर ट्रक से 40 जीवित एवं 7 मृत गौवंश बरामद किया है। इस मामले में साईंटांगरटोली निवासी मो सरफराज को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार हैं, उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एसपी सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस द्वारा अब तक लगभग 800 गौ-वंश को तस्करी होने से बचाया गया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राकेश यादव, उप निरीक्षक सुनील सिंह, उप निरीक्षक अशोक यादव, एएसआई राजेश यादव, प्रधान आरक्षक ढलेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक छविकांत पैंकरा, आरक्षक गणेष यादव, नंदलाल यादव, नगर सैनिक श्रीवास्तव का योगदान रहा है।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Mohan Rao April 12, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी मां की करतूत… बहन की बेटी का करा रही थी दुष्कर्म, मना करने पर बोली उसी से करनी है शादी
Next Article मुख्यमंत्री साय विचार फॉर विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में हुए शामिल… युवाओं से किया संवाद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?