ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : डीजीपी अरुण गौतम पहुंचे भिलाई, मासूम की हत्या पर बोले न्याय दिलाना हमारा काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : डीजीपी अरुण गौतम पहुंचे भिलाई, मासूम की हत्या पर बोले न्याय दिलाना हमारा काम

By Mohan Rao
Published: April 9, 2025
Share
डीजीपी अरुण देव गौतम
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम बुधवार को भिलाई पहुंचे। डीजीपी ने दुर्ग पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक ली और इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। डीजीपी अरुण देव ने इस दौरान जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विशेषकर जिले में बढ़ रहे अपराधों को लेकर अफसरों को विशेष सतर्कता बरतने व प्रभावी उपाय करने की सलाह दी। इस बीच मीडिया से चर्चा के दौरान दुर्ग में दो दिन पहले मासूम से दुष्कर्म व हत्या को लेकर कहा कि पुलिस का काम न्याय करना है।

बता दें दुर्ग जिले में इन दिनों क्राइम का ग्राफ काफी बढ़ गया है। दो दिन पहले मासूम से दुष्कर्म व उसकी हत्या का मामला सुलझा नहीं कि फिर एक घटना सामने आई। इस बार मुकबधिर बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास हुआ। दो दिन में दो बड़ी घटनाओं के बाद प्रदेश के डीजीपी को लॉ एंड आर्डर की की समीक्षा के लिए दुर्ग आना पड़ा। बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में डीजीपी अरुण देव गौतम ने अफसरों की बैठक ली। इस दौरान आईजी राम गोपाल गर्ग्र एसपी जितेन्द्र शुक्ला सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी व थानों के प्रभारी उपस्थित रहे।

अफसरों को दिए विशेष निर्देश
बैठक के दौरान डीजीपी अरुण देव गौतम ने दुर्ग जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पेंडिंग मामलों से लेकर बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने अधिकारियों को निर्देश दिया। अरुण देव ने जिले के सभी थानों क्राइम कंट्र्रोल पर चर्चा कर सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया। अपराध नियंत्रण को लेकर डीजीपी ने सभी थानों की जिम्मेदारी की सराहना की और इसे और बेहतर तरीके से करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

महादेव एप पर चुप्पी साध डीजीपी
बैठक के बाद डीजीपी अरुण गौतम ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दुर्ग में मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या को लेकर पुलिस कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि न्याय दिलाना हमारा काम है और इस मामले में दुर्ग पुलिस ने बेहतर काम किया है। इस बीच डीजीपी ने नशाखोरी को लेकर भी बात की और इस पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा की। डीजीपी अरुण देव से जब महादेव ऐप सट्‌टा को लेकर बात की गई तो उन्होंने टाल दिया। नक्सलवाद को लेकर सवाल पर भी वे चुप्पी साध गए।  

बिग ब्रेकिंग: दुर्ग जिले में फिर से बढ़ा लॉकडाउन…. कलेक्टर ने जारी किया आदेश… इस बार स्ट्रीट वेंडरों को गली मोहल्लों व कॉलोंनियों में सब्जी, फल, अंडे व राशन बेचने की छूट
जस्टिस दीपक कुमार तिवारी बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के स्थाई जज, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने दिलायी शपथ
वैशाली नगर, भिलाई का कलेक्टर मीणा ने किया निरीक्षण
गरीबों को लाभान्वित करना और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री डॉ डहरिया
राजिम कुंभ कल्प के भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर, प्रभु श्रीराम को मिला प्रथम आमंत्रण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: खत्म नहीं होने दी जाएगी न्याय की उम्मीद
Next Article ACB-EOW की रेड : सुकमा में पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के रिश्तेदार के घर दबिश, तेंदुपत्ता बोनस फर्जीवाडे का मामला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?