ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकांगन में 5100 कन्याओं का पूजन, विधायक रिकेश ने अष्ठमी पर कराया कन्या भोज और लिया आशीर्वाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

लोकांगन में 5100 कन्याओं का पूजन, विधायक रिकेश ने अष्ठमी पर कराया कन्या भोज और लिया आशीर्वाद

By Mohan Rao
Published: April 6, 2025
Share
SHARE

महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देने से ही समाज समृद्ध और सुरक्षित होता है-रिकेश सेन

भिलाई। चैत्र नवरात्रि का अष्टमी पर्व वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा वैशाली नगर स्थित लोकांगन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विधायक सेन ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, उनका विधि विधान से पूजन कर, उन्हें चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया तथा दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। इस भव्य कार्यक्रम में वैशाली नगर विधानसभा की 5100 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया।

विधायक रिकेश ने कहा कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार अष्टमी तिथि देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी को समर्पित होती है। इस पावन अवसर पर मैंने 5 हजार 100 कन्याओं के पैर निर्मल जल से पखार कर आलता लगाने के बाद उनका पूजन कर उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाई और भोजन करा उपहार भेंट किया है। विधायक सेन ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी हमने कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया है। पिछले 20 वर्षों से साल में दो बार वो यह आयोजन करते आ रहे हैं।

विधायक रिकेश ने कहा कि इस बार कन्या पूजन समारोह भव्य स्वरूप में हो रहा है नतीजतन भिलाई से 5 हजार 100 कन्याएं आज पहुंची हैं। मां दुर्गा की आराधना को समर्पित यह पर्व शक्ति, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। मातारानी सभी पर कृपादृष्टि बनाए रखें। कन्या पूजन के दौरान विधायक रिकेश ने सभी बच्चियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और स्कूल के संबंध में जानकारी भी ली।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जिस समाज में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिलती है, वह समाज स्वयं समृद्ध और सुरक्षित हो जाता है। सनातन धर्म की परंपरा में हमारे वेद ग्रंथ में इस बात का उल्लेख है। हमारे देश में नारी सम्मान और आज के दिन कन्या पूजन की जो झलक पूरे विश्व को जाती है, वह महिला सशक्तिकरण, सम्मान और हमारे सनातन धर्म की प्रतिष्ठा को स्थापित करता है।

मिचांग का असर, भिलाई-दुर्ग सहित प्रदेश भर में हवा के साथ बारिश, बढऩे लगी ठिठुरन
किसानों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला…
बीजेपी की प्लानिंग से कमलनाथ सरकार के लिए ‘मुसीबत’ बन सकते हैं दिसंबर के ये 4 दिन
छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्र में मिले बड़े मांसाहारी जीव के पदचिन्ह, वन विभाग ने शुरू की तलाश
प्रधानमंत्री की डीएम के साथ बैठक: पीएम बोले- बजट बढ़ता रहा लेकिन आजादी के 75 साल बाद भी कई जिले पीछे ही रह गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमित शाह बोले 31 मार्च से पहले छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में नक्सलवाद बन जाएगा इतिहास
Next Article CG Crime : बेमेतरा में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?