ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों का एनकाउंटर : सुकमा के जंगल में सुबह से जारी है मुठभेड़, दो जवान भी घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedSukma

Breaking News : छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों का एनकाउंटर : सुकमा के जंगल में सुबह से जारी है मुठभेड़, दो जवान भी घायल

By Mohan Rao
Published: March 29, 2025
Share
मुठभेड़
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ में शनिवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सुकमा जिले में यह मुठभेड़ हुई है। शनिवार की सुबह से मुठभेड़ जारी है और इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। सुरक्षाबलों ने इस दौरान 16 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ा सकती है। सुरक्षाबलों ने मौके से एसएलआर सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है और आई जी सुंदरराज पी ने 16 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की है। वहीं मौके पर भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में दो जवानों को मामूली चोटें आईं हैं। खबर है कि इस मुठभेड़ में डीवीसीएम जगदीश ढेर हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुकमा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र में माओवादियों के उपस्थिति की सूचना परब 28 मार्च को जिला सुकमा डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी सर्च अभियान में रवाना हुए हुई। अभियान के दौरान शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ स्थल और आस-पास क्षेत्रों की सुरक्षाबलों द्वारा सघन सर्चिंग जारी है। जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। मुठभेड़ में डीवीसीएम केडर के नक्सलिक जगदीश के भी मारे जाने की खबर है। हाल ही में 25 लाख का नक्सली सुधाकर भी मार गिराया गया था। मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें सुकुमा के स्थानीय अस्पताल में लाया गया है।

आईईडी विस्फोट से महिला घायल
इधर बीजापुर जिले में शनिवार तड़के नक्सलियों के लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में एक महिला घायल हो गई है। पुलिस के अनुसार यह विस्फोट सुबह करीब 6.30 बजे भैरमगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के बोडगा गांव के पास हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला महुआ फल इकट्ठा करने के लिए जंगल गई हुई थी। महुआ बीनकर महिला जंगल से लौट रही थी, तभी वह आईईडी के संपर्क में आ गई, जिससे विस्फोट हो गया। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।

नक्सलवाद पर एक और प्रहार- अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक अभियान में 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और स्वचालित हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पित हैं। शाह ने लिखा कि हथियार रखने वालों से मेरी अपील है कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता; केवल शांति और विकास ही बदलाव ला सकता है।

साल 2025 में हुई नक्सली मुठभेड़

  • 5 जनवरी 2025 को अबूझमाड़ के जंगल में एक महिला नक्सली समेत पांच नक्सली ढेर।
  • 12 जनवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़ इलाके में एनकाउंटर में दो महिला समेत पांच नक्सली मारे गये थे।
  • 16 जनवरी 2025 को बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें फोर्स ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था।
  • 21 जनवरी 2025 को गरियांबद जिले में 14 नक्सली मारे गये थे।
  • 2 फरवरी 2025 को बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का जंगल में मुठभेड़ में जवानों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया था।
  • 9 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में 31 नक्सली ढेर।
  • 20 मार्च को बीजापुर में पुलिस नक्सल मुठभेड़ में 26 और कांकेर मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गये हैं। इस तरह 20 मार्च को कुल 30 नक्सली मारे गये।

एक और टैलेंट : ‘बसपन का प्यार और अरपा के धार’ के बाद ‘अब होश न खबर है’, धूम मचा रहे हैं छत्तीसगढ़ के बच्चे, देखे वीडियो
Big News : नागपुर से पुणे जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी; आग की लपटों में घिर 26 लोगों की मौत
समिति के व्यवस्थित संचालन से किसानों को उपज बेचने में होगी सुविधा- मंत्री सिंहदेव
भिलाई के पीपी यार्ड में लगा एआई आधारित वैगन डैमेज डिटेक्शन सिस्टम, फिजिकल डैमेज की पहचान होगी आसान
Breaking News : भिलाई में एक और मर्डर… पत्नी को चाकू से गोदकर फरार हुआ पति… जानिए क्या है वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों को राहत, अब 480 की मिलेगी बोतल, 40 से 300 रुपए तक रेट घटे… पढ़ें पूरी खबर
Next Article मुख्यमंत्री साय ने “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुस्लिम बहनों को बांटी खुशियाँ : 500 जरूरतमंद महिलाओं को मिले उपहार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?