ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : कट्टे की नोक पर व्यवसायी से लूट, दुकान बंद कर लौट रहा था घर… तीन बदमाश गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : कट्टे की नोक पर व्यवसायी से लूट, दुकान बंद कर लौट रहा था घर… तीन बदमाश गिरफ्तार

By Mohan Rao Published March 21, 2025
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कट्‌टे की नोक पर व्यवसायी से लूट हो गई। 16 मार्च की इस घटना में पुलिस को सफलता मिली है। जशपुर पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लूट का मास्टर माइंड जशपुर का कुख्यात बदमाश विक्की घांसी है जिसने अपने दो साथियों विरेन्द्र भगत और विमल भगत के साथ घटना को अंजाम दिया। जशपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 311, 3(5), 62(2) एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

इस मामले में 18 मार्च 2025 को जोगेश्वर बनर्जी (78) निवासी सन्ना रोड ने थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि इनकी जशपुर में पुस्तक दुकान है। 16 मार्च 2025 की रात्रि लगभग 8:25 बजे दुकान बंद कर अपने स्टाफ के साथ स्कूटी से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान सन्ना रोड की दुकान की गली में खड़े 2 अज्ञात बदमाशों ने इनके स्कूटी को रोका और कट्टा दिखाकर मुक्के से प्रहार कर बैग में रखे 35 हजार रुपए लूट कर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 311, 3(5), 62(2) एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

लूट के गंभीर प्रकरण में एसएसपी जषपुर शशि मोहन सिंह द्वारा एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा एवं निरीक्षक आशीष तिवारी के नेतृत्व में टीम बनाकर पतासाजी हेतु लगाया गया था, साथ में सायबर सेल को भी सम्मिलित किया गया था। मुखबिर से पता चला कि घटना को बदमाश विक्की घांसी ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियों को लगातार पतासाजी की जा रही थी। विवेचना दौरान पता चला कि हुआ कि उक्त आरोपीगण बेलपहाड़ क्षेत्र में छिपकर रह रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया।

आरोपी विक्की घांसी ने मेमोरंडम कथन में बताया कि यह जिला बदर होने से बाहर रहता था, चोरी छिपे कभी-कभी आता था। विरेन्द्र भगत से इसका पहले से दोस्ती था, दोनों एक माह पहले भी प्रार्थी जोगेश्वर बनर्जी को अकेले आते-जाते देखकर लूटने का प्रयास किये थे परंतु एक व्यक्ति ने उन्हें घर में पहुंचा दिया। करीब 15 दिनों से प्रार्थी का वे रेकी कर रहे थे। 16 मार्च 2025 की शाम लगभग 7:30 बजे विरेन्द्र भगत अपने पास कट्टा रखकर अपने एक अन्य साथी विमल भगत को रॉड देकर विक्की घांसी के पास पहुंचे। फिर तीनों मिलकर लूटने का योजना बनाई। इसके बाद तीनों ने योजना अनुसार मोटर सायकल से बैठकर व्यवसायी के दुकान के पास जाकर रेकी की।

दुकान के पास विरेन्द्र भगत मोटर सायकल से रुक गया एवं कट्टा को विक्की घांसी को दे दिया एवं उन्हें करबला रोड पर मिलने बताया। व्यवसायी के दुकान से निकलने पर फोन कर विक्की एवं विमल भगत को बताया। इसके बाद व्यवसायी के सन्ना रोड पर पहुंचते ही उनपर कट्टा को तान कर मुक्का से वार कर उनके बैग को लूट लिया। फिर दोनों भागते हुये अपने साथ विरेन्द्र भगत से मिले और उसका कट्टा को वापस कर दिये। इसके बाद मोहल्ले में जाकर वे शराब पीये एवं लूट के पैसे में आधे पैसे अलग रखे और आधे पैसे आपस में बांट लिये। विक्की घांसी को लूट में मिले 20 हजार में से 6720 रुपए खर्च करना बताया। विरेन्द्र भगत को लूट में मिले 09 हजार में से 4350 रुपए व विमल भगत द्वारा लूट में मिला 6 हजार में से 4 हजार रुप को खर्च कर देना बताया।

विक्की घांसी पिछले साल कृपा पान भंडार के पास से एक मोटर सायकल सीजी 14 एमएच 8422 को चोरी किया था, उसी वाहन से यह चोरी छिपे घूमता था। पुलिस द्वारा उक्त मोटर सायकल एवं बचा हुआ रकम 13280 रुपए को भी जब्त किया गया है। विक्की घांसी के विरूद्ध जशपुर थाना में चोरी,नकबजनी, आर्म्स एक्ट, छेड़छाड़ मारपीट जैसे 16 गंभीर अपराध दर्ज हैं एवं 11 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।  घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा को विरेन्द्र भगत के मेमोरंडम कथन से जब्त किया गया है एवं विमल भगत से लोहे का रॉड एवं लूटी हुई बैग को जब्त किया गया है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, निरीक्षक आशीष तिवारी उप निरीक्षक राजकुमार कष्यप, एएसआई दिलबंधन भगत, प्रधान आरक्षक आनंद श्रीवास्तव, आरक्षक हेमंत, शोभनाथ, नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख, प्रमोद यादव का योगदान रहा है। एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि व्यवसायी से लूट के 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ जशपुर पुलिस सख्त कदर उठायेगी, गुंडागर्दी एवं लूटपाट के मामलों में त्वरित कार्यवाही की गई है।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao March 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व वानिकी दिवस पर संगोष्ठी में शामिल हुए सीएम साय, बोले- ऑक्सीजोन की तरह पूरे देश को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है छत्तीसगढ़
Next Article हसदेव एक्सप्रेस में लगेंगे एलएचबी कोच, 23 मार्च से मिलेगी सुविधा… यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर का मजा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?