ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बोल बम सेवा समिति का होली मिलन समारोह, पार्षदों ने खेली फूलों की होली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Share
Notification Show More
Latest News
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
जंतर-मंतर में अब नहीं होंगे प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश… तय किए तीन नए स्थल
October 12, 2026
राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बोल बम सेवा समिति का होली मिलन समारोह, पार्षदों ने खेली फूलों की होली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

By Mohan Rao Published March 17, 2025
Share
SHARE

भिलाई। बोल बम सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को बैकुंठ धाम अंबेडकर भवन होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।  जहां मुख्य अतिथि दुर्ग के लोकप्रिय विधायक माननीय गजेंद्र यादव जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बृजेश बृजपुरिया ने की। विशेष अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा रहे.

 बोल बम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि होली के पावन अवसर पर विजय 16 साल से या आयोजन किया जा रहा है।  होली के पावन पर्व पर इस बार पार्षदों ने अनूठी पहल करते हुए फूलों की होली खेली। इस अवसर पर भिलाई के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने एकत्रित होकर रंगों के बजाय फूलों से होली मनाई। इस अनोखे आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित रखने और रासायनिक रंगों के दुष्प्रभावों से बचने का संदेश देना था। कार्यक्रम में पार्षदों ने एक-दूसरे पर गुलाब, गेंदा और अन्य प्राकृतिक फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी पर्यावरण के प्रति जागरूक रहें और प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें।

फूलों की होली सुरक्षित : गजेन्द्र यादव
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक गजेंद्र यादव ने कहा, “होली खुशियों का त्योहार है, लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमारी खुशियां प्रकृति को नुकसान न पहुंचाएं। फूलों की होली न केवल सुरक्षित है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी अच्छी है।” वार्ड दया सिंह ने का की कहा, “आज के दौर में जहाँ प्रदूषण एक बड़ी समस्या बन गया है, वहाँ हमें ऐसे तरीके अपनाने चाहिए जो प्रकृति के अनुकूल हों। फूलों की होली इसी दिशा में एक छोटा कदम है।”

सभी ने की कार्यक्रम की सराहना
इस आयोजन को लोगों ने खूब सराहा। पूर्व जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा, “यह एक बहुत ही अच्छी पहल है। हमें भी अपने घरों में ऐसे ही प्राकृतिक तरीके से होली मनानी चाहिए। इस तरह के आयोजन से न केवल त्योहार का आनंद बढ़ता है, बल्कि समाज में जागरूकता भी फैलती है। पार्षदों की यह पहल निश्चित रूप से लोगों के लिए एक प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में और भी लोग प्रकृति के अनुकूल तरीके से त्योहार मनाएंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद  सरिता बघेल श्यामसुंदर राव, ईश्वरी नेताम, शकुंतला साहू, वीणा चंद्राकर, संजय सिंह, नोहर वर्मा, सत्या देवी जयसवाल, मुकेश अग्रवाल,  लक्ष्मी साहू,  प्रियंका साहू,  लक्ष्मी दिवाकर, शैलजा राजू, जालंधर सिंह, राजा बंजारे उपस्थित रहे। इनके अलावा भाजपा से सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, गोपाल बिष्ट, युवा मोर्चा रणजीत सिंह, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित मिश्रा, दिनेश यादव, सुभाष साहू, अशोक गुप्ता, रवि निगम, बोल बम समिति से मिश्रा प्रमोद सिंह, राकेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, संतोष चौहान ओपी सिंह विनोद गुप्ता संगीता शर्मा पुष्पा राव सविता सोनी मंजू मिश्रा प्रभा कुशवाहा पुष्पा सिंह सुभद्रा देवी गौरव  भोला साहू राजकुमार जायसवाल अन्य सैकड़ो लोग उपस्थिति रहे।

You Might Also Like

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

जंतर-मंतर में अब नहीं होंगे प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश… तय किए तीन नए स्थल

राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट

सेवा की कहानी : परंपरागत कार्य को व्यवसायिक साधन बनाकर आगे बढ़ रहीं हैं पद्मावती

Mohan Rao March 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 152 # 17 March 2025
Next Article छत्तीसगढ़ का कांगेर वैली नेशनल पार्क विश्व धरोहर की स्थायी सूची में होगा शामिल, लोकसभा में केन्द्रीय मंत्री ने जानकारी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?