ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Railway News : रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों में लग रहे वाटर वेंडिंग मशीन, यात्रियों को किफयती दरों पर मिलेगा साफ पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

Railway News : रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों में लग रहे वाटर वेंडिंग मशीन, यात्रियों को किफयती दरों पर मिलेगा साफ पानी

By Mohan Rao
Published: March 8, 2025
Share
वाटर वेंडिंग मशीन
SHARE

रायपुर। गर्मी में यात्रियों को साफ व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने रेलवे स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाए जा रहे हैं। रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्लेटफॉर्मों पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रायपुर रेल मंडल पर रेल प्रशासन के द्वारा यात्रियों के लिए स्टेशनों में यात्रियों को कम कीमत पर पीने का शीतल पानी उपलब्ध कराने रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 02 पर 07 मार्च को वाटर वेंडिंग मशीन (WVM) सुविधा का शुभारंभ किया गया। वाटर वेंडिंग मशीन से मिलने वाली पानी की कीमत स्टेशन पर मिलने वाली अन्य मिनरल वाटर की कीमत से काफी कम है। 

वाटर वेंडिंग मशीन के माध्यम से यात्रियों को फिल्टर्ड और स्वच्छ पानी मात्र 3 रुपए प्रति 300 मिलीलीटर की दर से उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुविधा के लिए 500 मिलीलीटर, 1 लीटर 2 लीटर और 5 लीटर की मात्रा में भी पानी किफायती दरों पर उपलब्ध कराया गया है। यात्रियों के पास स्वयं की बोतल लाने का विकल्प भी है, जिससे प्लास्टिक कचरे में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। यात्रियों के सुविधाओं हेतु रायपुर स्टेशन में 6 एवं  दुर्ग स्टेशन में 05 वॉटर वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी।

सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी के प्रयास से यह पहल रेलवे के पर्यावरण अनुकूल और यात्री केंद्रित सेवाओं को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई है । वाटर वेंडिंग मशीनें स्वचालित रूप से कार्य करती हैं जिससे यात्रियों को त्वरित और आसान सेवा प्राप्त होगी । इसकी उपलब्धता से यात्रीगण अब सफर के दौरान उचित मूल्य पर स्वच्छ पेयजल का आनंद ले सकेंगे। रायपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों के प्लेटफार्म पर यात्रियों की पेयजल व्यवस्था के लिए वाटर बूथ  ठंडे पानी के लिए वाटर कूलरों  की व्यवस्था भी उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशनों के स्टालों पर निर्धारित दरों पर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की व्यवस्था भी उपलब्ध है। यात्रीगण अपनी सुविधा अनुसार पेयजल के लिए सभी व्यवस्थाओं का लाभ उठा सकते हैं।

वाटर वेंडिंग मशीन से मिलने वाली शीतल पेयजल की दर बिना कंटेनर एवं कंटेनर सहित अलग अलग है।

300 मिली          बिना कंटेनर 2 रुपए,       कंटेनर सहित 3 रुपए

500 मिली          बिना कंटेनर 3 रुपए,       कंटेनर सहित 5 रुपए

1 लीटर             बिना कंटेनर 5 रुपए,       कंटेनर सहित 8 रुपए

2 लीटर            बिना कंटेनर 8 रुपए,       कंटेनर सहित 12 रुपए

5 लीटर            बिना कंटेनर 20 रुपए,     कंटेनर सहित 25 रुपए

हाईवे पर हादसा : भीषण सड़क दुर्घटना, सात बरातियों की मौत, 10 घायल
नर्सरी में लगी भीषण आग, बड़ी संख्या में जले पेड़ पौधे, लगातार सामने आ रही हैं आगजनी की घटनाएं
जशपुर पुलिस ने जब्त किया 12 टन से ज्यादा, झारखंड से हो रहा था अवैध परिवहन, छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी
प्रधानमंत्री जनमन : छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में होगा मेगा ईवेंट और आईईसी कैंपेन, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
Viral Video : दुर्ग की जनता ने बनाया बिना हेलमेट बुलेट चला रहे पुलिस कर्मी का Video… सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मोबाइल दुकान में बच्चों ने की सेंधमारी, साढ़े तीन लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराए… पुलिस गिरफ्त में 4 नाबालिग
Next Article Breaking News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ा निर्णय… महिला आरपीएफ कर्मी अब मिर्च स्प्रे के साथ करेंगी ड्यूटी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?