ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Champions Trophy: सेमीफाइनल हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका, स्टीव स्मिथ ने वनडे से लिया संन्यास
Share
Notification Show More
Latest News
रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान
October 12, 2026
निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया
October 12, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedSports

Champions Trophy: सेमीफाइनल हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका, स्टीव स्मिथ ने वनडे से लिया संन्यास

By Om Prakash Verma Published March 5, 2025
Share
Champions Trophy: सेमीफाइनल हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका, स्टीव स्मिथ ने वनडे से लिया संन्यास
Champions Trophy: सेमीफाइनल हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका, स्टीव स्मिथ ने वनडे से लिया संन्यास
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/दुबई (एजेंसी)। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को एक और झटका लगा है। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालने वाले स्टीव स्मिथ ने वनडे प्रारूप को अलविदा कह दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। ऑस्ट्रेलिया को मंगलवार को भारत के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्मिथ टीम की कमान संभाल रहे थे। वह टेस्ट खेलते रहेंगे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में वह काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं।

कोहली ने स्मिथ को गले लगाया
मंगलवार को टीम इंडिया की जीत के बाद कोहली स्मिथ से गले मिलते दिखे थे। इसे 35 साल के स्मिथ के संन्यास से भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है कि स्मिथ ने कोहली को इसकी जानकारी दी थी या नहीं। स्मिथ और कोहली दोनों को मौजूदा समय के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। स्मिथ को जहां टेस्ट में महारत हासिल है, वहीं कोहली को वनडे में बेस्ट माना जाता है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा कि स्मिथ ने अपने साथी खिलाडिय़ों को भारत से चार विकेट से मिली हार के बाद अपने फैसले से अवगत करा दिया था। वह टी20 और टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे। स्मिथ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह दूसरों के लिये रास्ता बनाने का सही समय है। यह शानदार सफर रहा और मैने हर पल का मजा लिया।Ó उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट प्राथमिकता है और मैं विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल को लेकर उत्साहित हूं। इसके बाद वेस्टइंडीज और इंग्लैंड से खेलना है। मुझे लगता है कि अभी भी योगदान दे सकता हूं।Ó

स्मिथ का वनडे करियर
स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 170 वनडे खेले और 5800 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 43.28 का और स्ट्राइक रेट 86.96 का रहा। वनडे में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 164 रन की है। वनडे में उन्होंने 35 अर्धशतक और 12 शतक लगाए हैं। स्मिथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुछ फॉर्म में नहीं थे। उन्होंने तीन पारियों में 48.50 की औसत से 97 रन बनाए थे। भारत के खिलाफ 73 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। स्मिथ को शमी ने फुल टॉस गेंद पर क्लीन बोल्ड किया था। स्मिथ ने 19 फरवरी, 2010 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। वह 2015 और 2023 में दो बार वनडे विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

टेस्ट में स्मिथ के शानदार आंकड़े
हालांकि, स्मिथ टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने सबसे लंबे प्रारूप में कई रिकॉड्र्स बनाए हैं। 116 टेस्ट की 206 पारियों में स्मिथ ने 56.75 की औसत से 10,271 रन बनाए हैं। 239 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। इस दौरान उन्होंने 36 शतक और 41 अर्धशतक बनाए हैं। इनमें चार दोहरे शतक भी शामिल हैं। स्मिथ ने 67 टी20 मुकाबले भी खेले हैं। इसमें उन्होंने 24.86 की औसत और 125.46 के स्ट्राइक रेट से 1094 रन बनाए। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए हैं।

You Might Also Like

रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान

निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Om Prakash Verma March 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डीआरआई ने सोना तस्करी के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, 12.56 करोड़ का 14.2 किलोग्राम विदेशी सोना और 4.73 करोड़ जब्त
Next Article सार्वजनिक टॉयलेट संचालक एजेंसी को आयुक्त ने दी चेतावनी, गड़बड़ी की तो हो जाएगा अनुबंध निरस्त सार्वजनिक टॉयलेट संचालक एजेंसी को आयुक्त ने दी चेतावनी, गड़बड़ी की तो हो जाएगा अनुबंध निरस्त

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?