ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डिजिटल पेमेंट से टिकट खरीदने स्टेशनों में आज से अलग काउंटर शुरू, यूटीएस व पीआरएस दोनों काउंटर में मिलेगी सुविधा
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway News

डिजिटल पेमेंट से टिकट खरीदने स्टेशनों में आज से अलग काउंटर शुरू, यूटीएस व पीआरएस दोनों काउंटर में मिलेगी सुविधा

By Mohan Rao Published March 4, 2025
Share
SHARE

भिलाई। जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन दुर्ग व भिलाई पावर हाउस में मंगलवार से डिजिटल पेमेंट कर टिकट खरीदने अलग काउंटर शुरू कर दिया गया है। डिजिटल पेमेंट से टिकट खरीदने की सुविधा यूटीएस ( अनारक्षित ) एक पीआरएस ( आरक्षित ) दोनों काउंटर पर मिल रही है। यह सुविधा बिलासपुर रेलवे जोन द्वारा अपने तीनों डिवीजन बिलासपुर, रायपुर व नागपुर में लागू कर दी गई है। वहीं जिन स्टेशनों पर एक विशेष शिफ्ट में एक से अधिक यूटीएस और पीआरएस काउंटर चालू रहते हैं, वहां केवल एक काउंटर पर नगद भुगतान से टिकट खरीदने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शेष सभी काउंटर पर डिजिटल भुगतान की सुविधा रहेगी

रेलवे द्वारा लगातार टिकट खरीदारी से लेकर पार्किंग शुल्क के पेमेंट तक में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ दिनों पहले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के रायपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन भुगतान के लिए टिकट खिड़की पर क्यूआर डिवाइस लगाई गई थी। जिसका यात्रियों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इसके बाद अब रेलवे ने एक नई पहल की है। अब रेलवे द्वारा रायपुर मंडल में आने वाले रायपुर स्टेशन सहित दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भाटापारा व तिल्दा स्टेशन पर डिजिटल पेमेंट द्वारा टिकट खरीदने के लिए आज से अलग काउंटर बनाया गया है। अब इस सुविधा के शुरू होने से रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों यात्री आसानी से विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से टिकट की खरीदारी करके यात्रा कर सकेंगे।

यात्रियों को टिकट के लिए रुपए न होने पर अब एटीएम का रुख नहीं करना पड़ेगा। अभी तक यात्रियों को ऑफलाइन टिकट की खरीदारी करने वाले यात्रियों की लाइन में ही लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें ऐसा नहीं करना पड़ेगा। वे अब इसके लिए अलग से बने काउंटर पर जाकर भी टिकट की खरीदारी आसानी से कर सकेंगे।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार क्यू आर डिवाइस के लगने से ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से टिकट की खरीदारी करने वाले यात्रियों की संख्या लगभग दोगुने से भी अधिक हो गई है।

इसे देखते हुए रेलवे ने आज 4 मार्च से बिलासपुर जोन के तीनों डिवीजन में डिजिटल पेमेंट से टिकट खरीदने के लिए अलग काउंटर शुरू कर दिया है। भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर फिलहाल अनारक्षित और आरक्षित टिकट के लिए दो – दो काउंटर है। लिहाजा एक – एक काउंटर पर डिजिटल पेमेंट से टिकट खरीदने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जबकि दुर्ग रेलवे स्टेशन पर काउंटर की संख्या अधिक है। इसलिए यहां नगद भुगतान से आरक्षित और अनारक्षित टिकट के सिर्फ एक – एक काउंटर रहेगी। बाकी सारे काउंटर पर डिजिटल भुगतान से आरक्षित और अनारक्षित टिकट खरीदने की सुविधा मिलेगी। वहीं विशेषाधिकार पास और वारंट आदि जैसे वाउचर डिजिटल काउंटर से निपटाए जाएंगे।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao March 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में आईटी रेड, बिल्डर श्याम सोमानी के घर आयकर का छापा, बस्तर चैंबर के अध्यक्ष है सोमानी
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: सड़क हादसे, मुफ्त इलाज और टाइम मैनेजमेंट

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?