ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेंद्र यादव ने सदन में उठाया केमिकल पानी का मुद्दा, खुर्सीपार में पानी टंकी निर्माण जल्द पूर्ण कराने की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

विधायक देवेंद्र यादव ने सदन में उठाया केमिकल पानी का मुद्दा, खुर्सीपार में पानी टंकी निर्माण जल्द पूर्ण कराने की मांग

By Mohan Rao
Published: February 28, 2025
Share
विधायक देवेन्द्र यादव
SHARE

भिलाई। विधानसभा सत्र चल रहा है। इस बार विधानसभा में भिलाई नगर के मुद्दे छाए हुए है। बीते दो दिन से विधानसभा में भिलाई शहर के मुद्दों को लेकर जमकर बहस छिड़ी हुई है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव विधानसभा में लगातार क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे है और शासन से जवाब मांग रहे हैं कि शासन भिलाईवासियों के लिए क्या पहल कर रही है।

इसी कड़ी में विधानसभा में शुक्रवार को विधायक देवेंद्र यादव ने खुर्सीपार क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कैमिकल युक्त पानी की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिसे लेकर  विधानसभा में जमकर बहस छिड़ी। अंत में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने खुद जवाब दिया और माना कि ​खुर्सीपार क्षेत्र के करीब 6 वार्ड में कैमिकल युक्त पानी की समस्या है। लेकिन लोगों को शुद्ध पानी देने के लिए पाइप लाइन बिछाया गया है। गौरतलब है ​कि देवेन्द्र यादव ने सवाल लगाया था कि भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्रांर्गत किन-किन वार्डों में केमिकल युक्त पानी निकलने की समस्या है। सरकार उक्त चिन्हित वार्डों में शुद्ध पेयजल घरों तक पहुंचने की व्यवस्था की है या नहीं ? यदि हां तो क्या और यदि नहीं, तो प्रभावित वार्डों के घरों तक शुद्ध पेयजल पंहुचाने के लिए आगामी क्या योजना है, कृपया जानकारी देवें ?

विधायक के इस सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री (लोक निर्माण) अरूण साव ने दिया है जवाब भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत जोन क्र. 04 खुर्सीपार के वार्ड क्र. 40, 41, 43, 44, 45 एवं 46 के आंशिक क्षेत्रों में भू-जल स्त्रोतों में केमिकल युक्त पानी निकलने की समस्या है, उक्त चिन्हित वार्डों में शुद्ध पेयजल हेतु पाईप लाईन के माध्यम से घर-घर नल कनेक्शन दिया गया एवं वार्ड क्र. 44, 45 एवं 46 के अंतिम छोर में पानी का प्रेशर कम होने के कारण पाईप लाईन के माध्यम से पेयजल प्रदाय नहीं किया जा रहा है। उक्त क्षेत्रों में टेंकर एवं पावर पंप (जो कि केमिकल युक्त नहीं है) के माध्यम से पाईप लाईन बिछाकर सार्वजनिक स्टैण्ड पोस्ट के माध्यम से जल प्रदाय किया जा रहा है। वर्तमान में अमृत मिशन फेस-2 अंतर्गत बी.एस.पी. कन्या विद्यालय के पीछे मैदान में उच्च स्तरीय टंकी का निर्माण किया जाना है। जिससे उक्त क्षेत्रों के पाईप लाईन में कनेक्शन कर जल दाब में वृद्धि कर निजी नल कनेक्शनों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति किये जाने की कार्यवाही किया जा रहा है।

मोडिफाइड मोटरसाइकिल चलाने वाले हो जाएं सावधान… यातायात पुलिस है अलर्ट… कट रहा इतना चालान
बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल
Breaking News : सतबहनिया मंदिर हत्याकांड का खुलासा, पांच माह बाद पकड़ाया कातिल… जानिए क्या है हत्या की वजह
सुकमा में स्थित नक्सली स्मारक को सीआरपीएफ ने आईईडी ब्लॉस्ट कर तोड़ा
कोरोना पर भारी पड़ेगा 5 का पंच, जल्द भारत आएगा फाइजर का भी टीका, अब तक 4 वैक्सीनों को मिली मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कर वसूली के लक्ष्य में पिछड़ी एजेंसी, भिलाई निगम ने राजसात किए 34 लाख रुपए, रांची की कंपनी के पास है एजेंसी
Next Article मतदाता सूची पुनरीक्षण की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, कहा-एसआईआर कराना चुनाव आयोग का अधिकार सुप्रीम कोर्ट ने पूछा 200 मौतों का क्या है सबूत? नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़ का मामले से जुड़ी याजिका खारिज

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?