ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पिता की हैवानियत: कलयुगी बाप बना रहा था तीन बेटियों को हवस का शिकार, एक लड़की का हो चुका है चार बार गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

पिता की हैवानियत: कलयुगी बाप बना रहा था तीन बेटियों को हवस का शिकार, एक लड़की का हो चुका है चार बार गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार!

By Om Prakash Verma
Published: February 27, 2025
Share
पिता की हैवानियत: कलयुगी बाप बना रहा था तीन बेटियों को हवस का शिकार, एक लड़की का हो चुका है चार बार गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार!
पिता की हैवानियत: कलयुगी बाप बना रहा था तीन बेटियों को हवस का शिकार, एक लड़की का हो चुका है चार बार गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार!
SHARE

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नालासोपारा में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी तीन बेटियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीडि़त लड़कियों ने नालासोपारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना से शहर में आक्रोश फैल गया। आरोपी पिता पर रंगदारी, फायरिंग और हत्या जैसे गंभीर अपराधों के भी आरोप हैं। नालासोपारा पुलिस ने लड़कियों के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त लड़कियां बहनें हैं। वे मूल रूप से कोंकण के एक क्षेत्र में रहती हैं। लड़कियों का 56 वर्षीय पिता एक कुख्यात अपराधी है। उसकी चार बेटियां हैं। वह कोंकण में अपने गांव में रहने के दौरान इन लड़कियों के साथ जबरन बलात्कार करता था। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक लड़की का चार बार गर्भपात भी कराया गया था।

आखिरकार पिता की प्रताडऩा से तंग आकर मां अपनी बेटियों को लेकर नालासोपारा में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहने चली गई। तीनों बेटियों में सबसे बड़ी बेटी 21 साल की है और बाकी दो नाबालिग हैं। उन्होंने हिम्मत करके पिता के अत्याचार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने का फैसला किया। इस संबंध में सबसे बड़ी बेटी ने शिकायत दर्ज कराई है। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वे अपने पिता के डर से अब तक चुप थीं। लड़कियों की शिकायत के आधार पर नालासोपारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

नालासोपारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विशाल वलवी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जोन 3 के पुलिस उपायुक्त जयंत बजबले ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि उसने तीन लड़कियों का यौन शोषण किया है। ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पहले ही विरार में एक व्यक्ति ने तीन नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार किया था। इनमें से एक लड़की 17 साल की थी और बाकी दो 13 साल की थीं। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया था।

पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
दशकों बाद पहली बार शंकर नगर में नहीं हुआ जल भराव… विधायक वोरा ने कहा- 16 करोड़ का शंकर नाला सुदृढ़ीकरण जल्द होगा पूरा
कारगिल विजय दिसव : द्रास में वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी, शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
Bhilai Breaking : प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी, शातिरों ने खुद को पीएम आवास योजना का अफसर बताया
हाईकोर्ट का आदेश: आम लोगों के प्रति व्यवहार में बदलाव लाए पुलिस, डीजीपी को सर्कुलर जारी करने के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरकार का बड़ा फैसला: सफाई कर्मियों को 10 हजार बोनस का एलान, 16000 न्यूनतम वेतन और मुफ्त इलाज की भी घोषणा सरकार का बड़ा फैसला: सफाई कर्मियों को 10 हजार बोनस का एलान, 16000 न्यूनतम वेतन और मुफ्त इलाज की भी घोषणा
Next Article भिलाई में निकली बाबा की बारात : हथखोज से लेकर खुर्सीपार-नंदिनी रोड तक हर-हर महादेव की गूंज…. उमड़े लाखों श्रद्धालु
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?