ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा को नगर निगम की जनता का मिला पूर्ण समर्थन, उनके विश्वास पर खरा उतरना महापौर की सर्वोच्च प्राथमिकता हो -सीएम साय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

भाजपा को नगर निगम की जनता का मिला पूर्ण समर्थन, उनके विश्वास पर खरा उतरना महापौर की सर्वोच्च प्राथमिकता हो -सीएम साय

By Mohan Rao
Published: February 24, 2025
Share
SHARE

अटल विश्वास पत्र के वादों को पूरा करने में महापौर की भूमिका अहम

रायपुर| नगरीय निकाय के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पर अथाह विश्वास जनता ने जताया है, जिससे पार्टी को प्रचंड विजय हासिल हुई है। दस के दस नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक विजय हमारी डबल इंजन की सरकार के कार्यों का प्रमाण है। इसलिए अब जनता के विश्वास पर खरा उतरना सभी नवनिर्वाचित महापौर की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादों को पूरा करना उनका लक्ष्य हो। जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, ताकि हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं सहज रूप से मिल सकें। सभी निगम के महापौर, पार्षदों से निरंतर संपर्क बनाकर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में उनसे मिलने आए नगर निगमों के नवनिर्वाचित महापौर को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने नवनिर्वाचित महापौर को बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। सीएम साय ने कहा कि भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत है। इस जीत में संगठन के नेताओं, मंत्रिमंडल के साथियों, विधायकगणों और पदाधिकारियों का भी विशेष योगदान है। हमारी सरकार ने मात्र चौदह महीने में मोदी जी की गारंटी की सभी वादों को पूरा किया है। इससे जनता का विश्वास यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, हमारी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के प्रति और प्रगाढ़ हुआ है। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम ऐतिहासिक परिणाम हैं, इससे पहले ऐसा परिणाम कभी नहीं आया। उन्होंने कहा कि महापौर पद हेतु डेढ़ लाख वोटों से जीत, निगम के 70 वार्डों में 60 पार्षद भाजपा के होना, सभी नगर निगमों में भाजपा का महापौर निर्वाचित होना ये सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। अतः अब हमें नगरीय निकायों के समुचित विकास के लिए काम करना है।

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम पर सीएम साय ने कहा कि पंचायत चुनावों में भी भाजपा को ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है। लगभग 81 प्रतिशत सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की विजय हुई है। इससे साफ प्रतीत होता है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बड़े भयावह स्थिति में है, कई जगहों पर ऐसी स्थिति रही कि कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को प्रस्तावक और समर्थक के भी लाले पड़े। कांग्रेस जनता के बीच अपना विश्वास पूर्णतः खो चुकी है। जनता को केवल और केवल भाजपा की सुशासन सरकार पर विश्वास है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित मंत्री एवं विधायकगण व पदाधिकारी उपस्थित थे।

जगदलपुर में शुरू हुआ C-mart : मुख्यमंत्री ने चखा बस्तर का मसाला काजू, लिया जामुन जूस का स्वाद
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब स्टूडेंट पहनेंगे हाथकरघा संघ के बनाए यूनिफार्म, बीजापुर व दंतेवाड़ा रवाना हुआ पहला स्टॉक
सीजीपीएससी स्कैम मामले में सीबीआई की दबिश, बिलासपुर में कांग्रेस नेता तो दुर्ग व धमतरी में पूर्व अफसरों के घर पहुंची टीम
मरईगुड़ा वन में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने टाल दी बड़ी घटना
राजभवन में विराजे गाय के गोबर से बना गणपति, सीएम बघेल के निवास में मंगलमूर्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नारायणपुर में भैरमदेव एरिया कमेटी के दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, पांच-पांच लाख का था ईनाम
Next Article पीएम किसान सम्मान निधि : छत्तीसगढ के किसानों के खातों में पहुंचे 599 करोड़, 25.95 लाख किसानों को मिली राशि

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?