ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र : राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण, बोले- ग्लोबल मैप में छत्तीसगढ़ की सुंदरता
Share
Notification Show More
Latest News
रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान
October 12, 2026
निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया
October 12, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र : राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण, बोले- ग्लोबल मैप में छत्तीसगढ़ की सुंदरता

By Mohan Rao Published February 24, 2025
Share
राज्यपाल का अभिभाषण
SHARE

 3 मार्च को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, सीएम साय ने कहा- सर्व समावेशी होगा बजट

रायपुर। सोमवार को छतीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। बजटसत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका ने अभिभाषण दिया। राज्यपाल डेका ने 36 मिनट 9 सेकंड में अपनी बात पूरी की। इस दौरान उन्होंने अभिभाषण हिंदी में पढ़ा। राज्यपाल ने कई बिंदुओ पर राज्य की प्रगति की रूपरेखा प्रस्तुत की। छत्तीसगढ़ के जनहितकारी निर्णय व वैश्विक स्तर पर छत्तीसगढ़ को मिली पहचान को सदन में रखा। तीन मार्च को छत्तीसगढ़ का बजट प्रस्तुत होगा। वित्तमंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को दोपहर 12 बजे बजट प्रस्तुत करेंगे। सीएम साय ने इस बार के बजट को सर्व समावेशी बजट होने की बात कही है।

राज्यपाल के अभिभाषण से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रणा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। राज्यपाल रमेन डेका ने अपने अभिभाषण में कहा कि राज्यपाल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की सुंदरता ग्लोबल मैप में आई है, कांगेर वैली के गांव को बेस्ट टूरिस्ट प्लेस के रूप में यूनेस्को ने चुना है। केंद्र से छत्तीसगढ़ को 2025-26 के बजट में रेल विकास के लिए 6000 करोड़ से ज्यादा की राशि जारी की गई। इस बीच भूपेश बघेल ने टोका-टोकी करते हुए कहा कि यात्री ट्रेनें तो बंद हैं, लोग परेशान हैं। वहीं गरीबों को 10,000 रुपए भी नहीं मिले। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि छत्तीसगढ़ में 24 घंटे, सातों दिन दुकानें खुल सकेंगी। इससे न सिर्फ व्यवसाय बढ़ेगा बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। ग्राहकों को भी सुविधा मिलेंगी। स्ट्रीट वेंडर को ध्यान में रखकर भी सरकार काम कर रही है।

सीएम साय ने कहा-प्रदेश के विकास के लिए सरकार संकल्पित
राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष का बजट भी जनकल्याणकारी और सर्व समावेशी बजट होगा। नगरीय निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने पर देवतुल्य जनता का आभार, हमारी सरकार शहरों के समुचित विकास हेतु पूर्ण संकल्पित है। प्रदेश में हमारी सरकार सुशासन स्थापित कर रही है। प्रदेश में नई औद्योगिक विकास नीति के माध्यम से हमारी सरकार सरगुजा से लेकर बस्तर तक औद्योगिक विकास का काम कर रही है। प्रयागराज महाकुम्भ में हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का निर्माण किया था, जिसके माध्यम से हमारी सरकार को श्रद्धालुओं की सेवा का पुण्य अवसर प्राप्त हुआ। श्रीरामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के 20 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या और काशी विश्वनाथ के दर्शन पा चुके हैं। हमारी सरकार द्वारा राजिम कुम्भ कल्प का भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। हमारी विधानसभा की नई इमारत लगभग तैयार हो गई है। उम्मीद है कि अगले सत्र का आयोजन वहीं होगा।

59 बिंदुओं पर राज्यपाल ने गिनाए सरकार के काम
राज्यपाल रमेन डेका ने अपने अभिभाषण में 59 बिंदुओं में प्रदेश के हर वर्ग को लेकर हो रहे सरकारी काम को गिनाया। सरकार के काम को बेहतर बताया। राज्यपाल डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व बनाया गया। छत्तीसगढ़ में जंगल, जलप्रपात गुफाएं और आदिवासी संस्कृति के चलते यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। नक्सलियों पर बात करते हुए राज्यपाल ने कहा हमारी सरकान ने नक्स्ललवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। 14 महीने में 300 से अधिक नक्सली मारे, 972 नक्सलियों ने सरेंडर किया और 1180 नक्सली गिरफ्तार हुए। सरेंडर नक्सली, पीड़ित परिवारों के लिए 15000 पीएम आवास स्वीकृत किए गए। नक्सल प्रभावित 26 गांव में पहली बार ध्वजारोहण किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत के दौरान सुकमा के कुछ गांव में पहली बार मतदान हुआ।

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर हो रहा मजबूत
अभिभाषण में राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के रेलवे के विकास पर भी बात की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है। प्रदेश में 26 रेल प्रोजेक्ट के जरिए नई रेल पटरियां बिछ रहीं। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कई रेलवे स्टेशनों का री डेवलपमेंट किया जा रहा। राज्यपाल ने कहा कि 1000 से अधिक स्थानीय रोजगार देने वाले इंटरप्राइजेज को अनुदान दे रहे हैं। हमारी सरकार द्वारा प्रदेश में खेलो इंडिया के नए सेंटर 7 जिलों में शुरू किया जा रहा। खेल अलंकरण सम्मान भी खिलाड़ियों को दिए गए। नारायणपुर जिले में पीस हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। रामलला तीर्थ दर्शन योजना के तहत 20,000 से ज्यादा लोगो अयोध्या और काशी विश्वनाथ के यात्रा कर चुके।

You Might Also Like

रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान

निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Mohan Rao February 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय भाषाएं
Next Article भिलाई में महिन्द्रा शोरूम से निकली स्कार्पियों ने कई वाहनों को ठोका, चार घायल… हिरासत में आरोपी चालक

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?