ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : नारायणपुर जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर से अभद्रता, आप नेता पर लगे गंभीर आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG News : नारायणपुर जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर से अभद्रता, आप नेता पर लगे गंभीर आरोप

By Mohan Rao
Published: February 22, 2025
Share
नारायणपुर जिला अस्पताल
SHARE

नारायणपुर। जिला अस्पताल नारायणपुर में रात्रि ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आम आदमी पार्टी के नेता सुरजीत ठाकुर ने अस्पताल में घुसकर ड्यूटी डॉक्टर डॉ. दीक्षा बघेल के साथ न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि उन्हें राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर निलंबित कराने और स्थानांतरण करवाने की धमकी भी दी।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात लगभग 10 बजे की है, जब डॉ. दीक्षा बघेल इमरजेंसी ड्यूटी पर थीं। इस दौरान उन्हें आईसीयू से एक गंभीर सिर में चोट (हेड इंजरी) और एक हाइपोवोलमिक शॉक से पीड़ित मरीज के इलाज के लिए बुलाया गया। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता सुरजीत ठाकुर अपने बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। चूंकि बच्चे की हालत सामान्य थी, इसलिए चिकित्सकीय प्राथमिकता के अनुसार उन्हें कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा गया।

इसपर सुरजीत ठाकुर अचानक आग-बबूला हो गए और बिना अनुमति के आईसीयू के प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन घुस गए। उन्होंने डॉ. दीक्षा बघेल को गाली-गलौज करते हुए तुरंत अपने बच्चे का इलाज करने के लिए मजबूर किया और गंभीर मरीजों को छोड़ने का दबाव बनाया। घटना इतनी बढ़ गई कि आईसीयू से लेकर अस्पताल के गलियारे, पुलिस हेल्प डेस्क और कैजुअल्टी वार्ड तक हंगामा मचा रहा। डॉ. दीक्षा बघेल द्वारा बच्चे का इलाज करने के बावजूद, सुरजीत ठाकुर ने उन्हें ट्रांसफर करवाने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि उन्होंने अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. विनोद भोयर और डॉ. सूर्यकांत रंगारी के सामने भी डॉक्टर के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

इस घटना से डॉ. दीक्षा बघेल एवं समस्त चिकित्सकगण मानसिक रूप से बेहद आहत हैं और अब ड्यूटी पर आने में भी असहज महसूस कर रही हैं। अस्पताल के अन्य डॉक्टरों में भी असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। अस्पताल के समस्त डॉक्टरों ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले की गंभीरता से जांच करने और आप नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि… सूरजपुर जिले की 75 ग्राम पंचायतें हुईं “बाल विवाह मुक्त”
एम्स में कोरोना संक्रमित की मौत: सिर पर चोट लगने से हुआ था भर्ती, दो दिन पहले पॉजिटिव आई रिपोर्ट
भगवंत मान होंगे आप के सीएम उम्मीदवार, मोहाली में केजरीवाल ने किया एलान
घर में खुदाई के दौरान एक के बाद एक निकले कोबरा के 17 बच्चे, कई अंडे भी मिले
राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया प्रस्ताव पारित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जगदलपुर में टिकटों की बुकिंग कर हड़प लिए 14 लाख, रेलवे चीफ बुकिंग सुपरवाइजर पर गबन का आरोप
Next Article स्कूल के पास तंबाखू उत्पाद बेचना दुकानदारों को पड़ा भारी, जशपुर में पुलिस ने 10 दुकानदारों पर की कार्रवाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?