ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : जेल से रिहा हुए विधायक देवेन्द्र, रायपुर सेंट्रल जेल में 6 माह बंद थे, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत… समर्थकों का हुजूम
Share
Notification Show More
Latest News
रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान
October 12, 2026
निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया
October 12, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeaturedRaipur

Breaking News : जेल से रिहा हुए विधायक देवेन्द्र, रायपुर सेंट्रल जेल में 6 माह बंद थे, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत… समर्थकों का हुजूम

By Mohan Rao Published February 21, 2025
Share
विधायक देवेन्द्र जेल से रिहा
SHARE

भिलाई। बलौदा बाजार हिंसा मामले में 6 माह से जेल में बंद भिलाई नगर विधायक शुक्रवार शाम को जेल से रिहा हो गए। सेंट्रल जेल रायपुर के बाहर विधायक देवेन्द्र यादव के स्वागत के लिए भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ मौजूद रही। भिलाई, रायपुर व बलौदा बाजार से सैकड़ों की तदात में विधायक के समर्थक रायपुर पहुंचे। सेंट्रल के बाहर लगातार देवेन्द्र यादव जिंदाबाद के नारे लगते रहे। सेंट्रल जेल से बाहर निकलने के बाद समर्थकों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया।

बता दें 10 जून 2024 में बलौदाबाजार में सतनामी समाज के विरोध प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर और एसपी ऑफिस जला दिए गए थे। इस मामले में भीड़ को भड़काने, आंदोलनकारी का साथ देने का आरोप लगाकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर केस दर्ज किया गया था। इस दौरान कई बार उनकी जमानत याचिका खारीज हुई। विधायक देवेन्द्र के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगाई जिस पर 20 फरवरी को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत मंजूर करते हुए विधायक देवेन्द्र की रिहाई का आदेश जारी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट से इस केस को लेकर दिए गए दिशा निर्देश से जुड़े दस्तावेज बलौदाबाजार की अदालत में पेश किए गए। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार शाम को विधायक देवेन्द्र यादव जेल से रिहा कर दिए गए।

समर्थकों का उमड़ा हुजूम
देवेन्द्र यादव को जमानत की मिलने की खबर के बाद उनके समर्थकों में जश्न का माहौल दिखा। 20 फरवरी को भिलाई में उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर व आतिशबाजी कर खुर्शी मनाई। वहीं शुक्रवार को उनकी रिहाई से पहले ही सेंट्रल जेल के गेट के सामने देवेन्द्र यादव के समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। भिलाई के साथ ही रायपुर व बलौदाबाजार से भी विधायक देवेन्द्र यादव के समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थक यहां लगातार नारेबाजी करते रहे। सेंट्रल जेल से रिहा होने के बाद देवेन्द्र यादव ने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वे सीधे भिलाई के लिए रवाना हो गए।

विधायक देवेन्द्र की झलक पाने पेड़ पर चढ़ गया समर्थक

जानिए क्या है बलौदाबाजार हिंसा का पूरा मामला
बता दें 15 मई 2024 को सतनामी समुदाय के धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम से करीब 5 किमी मानाकोनी बस्ती स्थित बाघिन गुफा में लगे धार्मिक चिन्ह जैतखाम को देर रात क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस घटना के बाद समाज के लोगों में काफी आक्रोश था। घटना के बाद 19 मई को पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि नल-जल योजना कार्य में ठेकेदार पैसे नहीं दे रहा था। इसलिए शराब के नशे में आरोपियों ने तोड़फोड़ कर दी लेकिन इस कार्रवाई से समाज के लोग संतुष्ट नहीं थे। इस बीच 10 जून को बलौदाबाजार में प्रदर्शन के दौरान लोग अचानक से उग्र हो गए। हिंसा के दौरान कलेक्टर-एसपी दफ्तर में आगजनी की गई। कई गाड़ियां जला दी गई। इसके बाद कई जनप्रतिनिधि समेत करीब 200 लोगों की गिरफ्तारी हुई। प्रदर्शन में एक वीडियो सामने आया जिसमें देवेंद्र यादव भी शामिल दिखे। इस मामले में उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। एक बार वे पूछताछ के लिए बलौदाबाजार भी पहुंचे। इसके बाद 17 अगस्त को भिलाई के सेक्टर पांच स्थित उनके निवास से उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

सेंट्रल जेल के बाहर समर्थकों की लगी भीड़

सुप्रीम कोर्ट में विधायक देवेन्द्र की दलील
जमानत याचिका के साथ विधायक देवेन्द्र ने जो दलील दी उसके कारण सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका मंजूर की। विधायक देवेंद्र यादव की ओर से दी गई दलील में कहा गया कि बलौदाबाजार हिंसा घटना वाले दिन वह सिर्फ सभा में शामिल हुए। नतो वे मंच पर गए और न किसी भी प्रकार का भाषण दिया। जब किसी प्रकार का भाषण नहीं दिया तो भीड़ को उकसाने वाली बात कहां से आई। विधायक देवेन्द्र ने कहा उनके कार्यक्रम स्थल से लौटने के बाद यह सारा घटनाक्रम हुआ। जहां हिंसक घटना हुई वहां देवेंद्र यादव मौजूद नहीं थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी गिरफ्तारी भिलाई में उनके घर से हुई जो की घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर है।

You Might Also Like

रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान

निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Mohan Rao February 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूल-कॉलेजों की परीक्षाओं को देखते हुए दुर्ग में लगा लाउड स्पीकरों पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Next Article छत्तीसगढ़ में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों को बड़ी राहत, रोटेशन पर मिलेगा साप्ताहिक अवकाश.. केवल 8 घंटे काम

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?