ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी : कोलकाता और आरसीबी के बीच 22 मार्च को होगा पहला मुकाबला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDelhiFeaturedNationalSports

आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी : कोलकाता और आरसीबी के बीच 22 मार्च को होगा पहला मुकाबला

By Mohan Rao
Published: February 16, 2025
Share
IPL 2025
SHARE

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया। पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के 18वें सत्र का आगाज 22 मार्च से होगा। वहीं, फाइनल मैच 25 मई को ईडन गार्डंस में ही खेला जाएगा। 23 मार्च को आईपीएल का बहुप्रतिक्षित मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई के बीच खेला जाएगा। आईपीएल का यह 18वां सीजन होगा और इस बार 13 वेन्यू पर 65 दिनों में नॉकआउट मुकाबलों के साथ कुल 74 मैच खेले जाएंगे।

जारी शेड्यूल के अनुसार 22 मार्च से 18 मई तक 70 लीग राउंड मैच खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक खेले जाएंगे। IPL में परंपरा रही है कि टूर्नामेंट का ओपनिंग और फाइनल मैच डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होमग्राउंड पर खेला जाता है। इस बार भी कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में यह दोनों मैच होंगे। फाइनल 25 मई को होगा, कोलकाता में 23 मई को क्वालिफायर-2 भी खेला जाएगा। पिछले सीजन की रनर-अप टीम सनराइजर्स हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी स्टेडियम में भी 2 प्लेऑफ मैच होंगे। यहां 20 मई को क्वालिफायर-1 और 21 मई को एलिमिनेटर खेला जाएगा।

10 टीमों के बीच 13 शहरों में होंगे मैच
आईपीएल 2025 के सभी मैच 13 शहरों में खेले जाएंगे। 10 टीमों के होम ग्राउंड के अलावा गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और धर्मशाला में भी मैच खेले जाएंगे। 10 टीमों के बाकी होमग्राउंड अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, मुल्लांपुर, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद हैं। यहां सीजन के बाकी मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच होने हैं।

देखें पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों परराहत की उम्मीद.. उत्पाद शुल्क में कटौती की सिफारिश…. पांच रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल
डिजिटल तकनीक से आसान हुआ रेलवे का सफर, यात्रियों को मिल रही है स्टेशनों पर ट्रेनों की वास्तविक जानकारी
छत्तीसगढ़ में पैर पसार रहा कोरोना, आवासीय विद्यालय में 14 छात्राओं समेत 16 लोग संक्रमित
एनवी रमन्ना होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, चीफ जस्टिस बोबडे ने सरकार को भेजी सिफारिश
सरकार ला रही है नया फ्यूल एफिशिएंसी नियम CAFE 3, जानें क्या होगा असर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजिम कुंभ कल्प में वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल मधेश्वर पहाड़ की प्रदर्शनी लोगों को लुभा रही राजिम कुंभ कल्प में वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल मधेश्वर पहाड़ की प्रदर्शनी लोगों को लुभा रही
Next Article राजिम कुंभ के मुख्य मंच पर कवियों ने किया लोट-पोट राजिम कुंभ के मुख्य मंच पर कवियों ने किया लोट-पोट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?