ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल : डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया सभी निकायों में जीत का दावा
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल : डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया सभी निकायों में जीत का दावा

By Mohan Rao Published February 14, 2025
Share
डिप्टी सीएम अरुण साव
SHARE

डिप्टी सीएम बोले- कांग्रेस हार के बहाने कर रही है तैयार, ईवीएम पर दोष मड़ने की भी है तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के लिए 11 फरवरी को मतदान संपन्न हुए। 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषदों व 114 नगर पंचायतों में मतगणना 15 फरवरी यानी शनिवार को होनी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी जिलों में कलेक्टरों ने मतगणना को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे दिया है। इधर मतगणना से पहले हारजीत के दावे भी सामने आने लगे हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते हुए दावा किया कि सभी निकायों में भाजपा के जीत होगी। कांग्रेस हार से पहले हार के बहाने तैयार करने में जुटी है। नतीजों के बाद कांग्रेस ईवीएम पर भी दोष मड़ेगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना कल होगी और हम आश्वस्त है चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे। भाजपा ने इस चुनाव को पूरी गंभीरता लड़ा है। अटल विश्वास पत्र शहर की जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। इसमें नगरीय निकाय के चुनाव के लिए रोड मैप प्रस्तुत किया गया। साथ ही 13 महीने में हमने पूरी प्रतिबद्धता से काम किया है। उम्मीद है भाजपा अधिकांश नगरीय निकाय चुनाव जीतेगी। उन्होंने बताया कि, चुनाव के दौरान अनेक नगरीय निकायों में नामांकन रैली,रोड शो और आमसभा किया, इसमें जनता का जो उत्साह दिखा है, इससे पूरी तरह स्पष्ट है कि नगरीय निकाय चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम लोकसभा, विधानसभा से बेहतर होंगे।

डिप्टी सीएम कांग्रेस पर कसा तंज
डिप्टी सीएम साव ने कांग्रेस पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव परिणाम आया नहीं और कांग्रेस हार के बहाने ढूंढने में लग गई है। कल आने वाले नतीजों से पहले ही कांग्रेस पार्टी ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की भूमिका बना चुकी हैं। अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के शहरों में पांच साल तक कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। राज्य और निकायों में सरकार होने के बाद भी जनता के काम नहीं हुए। वहीं भाजपा सरकार पर छत्तीसगढ़ की जनता को भरोसा है। इसलिए निकायों में भाजपा की जीत तय है। डिप्टी सीएम साव ने बजट सत्र को लेकर कहा कि हमारी सरकार विधानसभा में विपक्ष के सभी प्रश्नों का जवाब देने के लिए तैयार है।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा जीतेगी कांग्रेस
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि निगमों में कांग्रेस जीतेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि निकाय चुनाव में मतदान के बाद जो तस्वीर साफ हुई उससे यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस अधिकांश निकायों में चुनाव जीतेगी। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ वातारण है। लोग प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, चाकूबाजी की घटनाओं के कारण सरकार से निराश है, भाजपा की साय सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनता को निराश किया है। इसीलिये जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao February 14, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेशनल पार्क एरिया में हुई मुठभेड़ में मारे गये 28 नक्सलियों की हुई पहचान, एक करोड़ 18 लाख का था इनाम
Next Article युवाओं को लेकर कांग्रेस के संगठात्मक ढांचे में बड़े फेरबदल की जरुरत युवाओं को लेकर कांग्रेस के संगठात्मक ढांचे में बड़े फेरबदल की जरुरत

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?