भिलाई। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले आइएएस अफसरों में दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी का नाम भी जुड गया है। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जा रही हैं। उनकी पोस्टिंग केन्द्रीय वाणिज्य, और उद्योग मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर हुई है। दुर्ग कलेक्टर के अलावा धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी को भी केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति मिली है। फिलहाल दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को रिलीव नहीं किया गया है। नगरीय निकाय चुनाव व त्री स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद इन्हें रिलीव किया जा सकता है।
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को 4 वर्षों के लिए केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति दी गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार के उप सचिव के द्वारा इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र प्रेशित किया गया है। प्रतिनियुक्ति के तीन सप्ताह के भीतर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में उप सचिव के पद पर अपना पदभार ग्रहण करना है। संभवत: निकाय चुनाव के बाद राज्य सरकार उन्हें रिलीव कर केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेज देगी।

