ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर में पकड़ाए तीन संदिग्ध बांग्लादेशी, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र ATS का ज्वाइंट ऑपरेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

रायपुर में पकड़ाए तीन संदिग्ध बांग्लादेशी, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र ATS का ज्वाइंट ऑपरेशन

By Mohan Rao
Published: February 10, 2025
Share
रायपुर में पकड़ाए ब्ंग्लादेशी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ एंटी टेररिज़म स्क्वाड (ATS) और महाराष्ट्र ATS ने एक गुप्त ऑपरेशन के तहत तीन संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले पांच वर्षों से रायपुर में रह रहे थे। यह ऑपरेशन एक महीने भर की गुप्त जांच के बाद हुआ। एटीएस ने मोहम्मद इस्माईल (27), शेख अकबर (23), और शेख साजन (22) को रायपुर से मुंबई जाते हुए गिरफ्तार किया गया। यह तीनों फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर इराक जाने की तैयारी में थे। इससे पहले की यह तीनों इराक भागते इन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। एडीजी (इंटेलिजेंस) अमित कुमार ने मार्गदर्शन में यह संयुक्त ऑपरेशन छत्तीसगढ़ एटीएस के एसपी राजश्री मिश्रा और महाराष्ट्र एटीएस के इंस्पेक्टर रामकांत साहू के नेतृत्व में किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए तीनों बांग्लादेशी भाई हैं। जिनमें मोहम्मद इस्माईल सबसे बड़े हैं, फिर शेख अकबर और शेख साजन हैं। यह तीनों मूल रूप से बांग्लादेश के जेसोर जिले के नाभरन गांव के निवासी हैं और पिछले पांच सालों से रायपुर के ताजनगर टिकरापारा क्षेत्र में रह रहे थे। इन आरोपियों ने भारतीय नागरिकता के दस्तावेज, जैसे भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, और वोटर आईडी फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से प्राप्त किए। ये दस्तावेज स्थानीय ऑपरेटर मोहम्मद अरिफ की मदद से तैयार किए गए थे, जो फर्जी दस्तावेजों का रैकेट चला रहा था। गिरफ्तारी के दौरान इन आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि वे इराक जाने का प्लान बना रहे थे। जहां वे धार्मिक यात्रा (जियारत) के बहाने छिपकर रहना चाहते थे और फिर वापस भारत नहीं लौटने वाले थे। उनके पास इराक का वीजा भी था। यह खुलासा हुआ कि यह नेटवर्क इराक में अवैध रूप से यात्रा करने वाले लोगों को भेजने में संलिप्त था, जिसमें 2017 में कई लोग भेजे गए थे, और कुछ के ISIS से जुड़ने के संकेत भी मिले हैं।

नागपुर में भी की जा रही है जांच
एटीएस के सूत्रों ने बताया कि रायपुर में तीन बांग्लादेशी नागरिकों के पकड़े जाने के बाद जांच का दायरा रायपुर से आगे बढ़कर नागपुर तक पहुंच गया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है और नेटवर्क के अन्य लिंक का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 318(4), 338, 340, और 111B शामिल हैं, साथ ही भारतीय पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(b) के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

बिग ब्रेकिंग: भिलाई निगम के परिसीमन पर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट में भी हुई खारीज… बिलासपुर हाईकोर्ट ने पहले ही कर दिया था खारीज… चुनाव को लेकर अब संसय खत्म
यह है मध्यप्रदेश की सबसे लंबी सुरंग, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गढ़करी ने किया लोकार्पण… जानिए इससे जुड़ी खास बातें
बीएसपी के 292 मेधावी छात्रों को मिलेगी प्रतिष्ठित सेल एवं प्रधानमंत्री ट्रॉफी छात्रवृत्ति…. शिक्षा विभाग ने जारी की सूची
प्यार और रिश्तों की सीमाओं से परे एक कहानी बयान करती वेबसीरीज़ “जॉइंट अकाउंट”
स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा जिला अस्पताल, एनजीओ के भरोसे हो रहे ऑपरेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : छोटे भाई की हत्या कर थाने पहुंचकर बताया हार्टअटैक, पीएम रिपोर्ट के बाद खुली हकीकत
Next Article कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को मिली केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति, बनी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?