ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : आरपीएफ के हत्थे चढ़ा बिहार का चोर गैंग, ट्रेनों में यात्रियों का सामान करते थे पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRailway News

Breaking News : आरपीएफ के हत्थे चढ़ा बिहार का चोर गैंग, ट्रेनों में यात्रियों का सामान करते थे पार

By Mohan Rao
Published: February 8, 2025
Share
SHARE

बिलासपुर। ट्रेनों में सो रहे यात्रियों का सामान पार करने वाले बिहार के शातिर गैंग को पकड़ने में आरपीएफ को सफलता मिली है। बिलासपुर में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्री का सामान चोरी होने की शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई की गई। आरपीएफ अंतर्राज्य पेपर गैंग के 05 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 6 लाख रुपए के सोने के जेवर बरामद किए।

बता दें रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के द्वारा यात्री संबंधित अपराधों की रोकथाम के अपराध गुप्तचर शाखा, बिलासपुर के द्वारा लगातार गुप्त निगरानी की जा रही थी। इसी कड़ी में शुक्रवार को गाड़ी संख्या 58214 (टिटलागढ़ पैसेंजर) में एक महिला यात्री के बैग से करीबन 7 तोला सोने की आभूषण कीमती लगभग 6,00,000 रुपए चोरी होने की शिकायत रेल मदद के माध्यम से मिली। यात्री द्वारा जीआरपी, रायगढ़  में एफआईआर दर्ज कराया गया।

मिली शिकायत पर कर्मपाल सिंह गुर्जर, अपराध गुप्तचर शाखा, बिलासपुर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, बिलासपुर एवं कोरबा की तत्काल एक टीम गठित की गई और शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर सीसीटीवी फूटेज और अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए टीम द्वारा मामले में संलिप्त 5 आरोपियों को किरोड़ीमल नगर, रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपी न्यूजपेपर गैंग (मंडल गैंग), बिहार के रहने वाले है। पूछताछ के दौरान पाया गया है कि सभी आरोपी यात्री सामानों की चोरी के आदतन अपराधी है, जो भारत के अलग-अलग राज्यों में रेल यात्री संबधित अपराध मौका पाकर करते है। सभी आरोपियों को संबंधित जीआरपी को जब्त  संपत्ति के साथ कानूनी कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया ।

अकेली महिलाओं को शिकार बनाते हैं आरोपी
आरोपियों द्वारा आमतौर पर लोकल और पैसेंजर ट्रेनों में अकेली महिलाओं या छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे। जो अपना सामान पैसेंजर ट्रेन के लगेज कैरियर पर रख देती थीं। उनमें से एक या दो सदस्यों ने ट्रॉली बैग के पास लगेज कैरियर पर बैठने की व्यवस्था कर लेते है, एक सदस्य पीड़ित से बातचीत शुरू करता है, जबकि दूसरा अखबार को कवर के रूप में इस्तेमाल करता है। तीसरा कीमती सामान चुराने के लिए स्क्रूड्राइवर या तेज औजार की मदद से ट्रॉली बैग का ज़िप खोलता है। वे अगले स्टेशन पर जाने से पहले छेड़छाड़ को छिपाने के लिए तुरंत फेविक्विक चिपकाने वाले पदार्थ और वैसलीन का उपयोग करके जिपर को सील कर देते हैं।

यह हैं गिरफ्तार आरोपी

  • चतुरी मंडल, उम्र- 52 वर्ष, निवासी-बरेला बासा, थाना- बरियारपुर,  जिला- मुंगेर (बिहार)।
  • कृष्ण कुमार राज, उम्र-20 वर्ष, निवासी-वार्ड नं 08, मीरगंज, पोस्ट- गोगरी, थाना-गोगरी, जिला- खगड़िया (बिहार)।
  • सतीश कुमार महतो, उम्र-38 वर्ष, निवासी-बरेला बासा, थाना-बरियारपुर, जिला- मुंगेर (बिहार)।
  • रबीन कुमार मंडल, उम्र-24 वर्ष, निवासी- बरेला बासा, थाना-बरियारपुर, जिला- मुंगेर (बिहार)।
  • दीपक मंडल, उम्र-35 वर्ष, निवासी- परिया, थाना- बरियारपुर, जिला- मुंगेर (बिहार)।

चेतावनी के बाद भी पॉलीथीन रखने वालें व्यापारियों पर जुर्माना
वैक्सीनेशन अपडेट: छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा दो करोड़ से पार… 31 लाख के करीब लोगों को लगे दोनो डोज
छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना: 2373 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 1.65 करोड़ रुपए से अधिक राशि का भुगतान
जल-जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, नागरिकता प्रदान करने के आवेदन होंगे ऑनलाइन
मालदीव के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की धरती से सुरीले अंदाज में अलविदा कहा, देखे वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जगदलपुर में मुख्यमंत्री साय का रोड शो… बोले- अटल विश्वास पत्र में किया गया हर वादा होगा पूरा, ट्रिपल इंजन की सरकार में होगा विकास
Next Article CG Crime : रिटायर्ड शिक्षक को सेक्स चैट में फंसाकर 6 लाख से ज्यादा की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?