ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर में किया जेड मोड टनल का उद्घाटन, मिलेगी ऑल वेदर कनेक्टिविटी
Share
Notification Show More
Latest News
बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही योजना
श्रमिक परिवार की बेटी निकिता के सपनों को मिला संबल, नोनी सशक्तिकरण योजना से पढ़ाई की राह हुई आसान
October 13, 2026
20 हजार रुपये की सहायता से मां और नवजात शिशु के पोषण एवं देखभाल की राह हुई आसान
मातृत्व के अनमोल पलों में प्रिया को मिला आर्थिक संबल, मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी सहारा
October 13, 2026
श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड
October 13, 2026
‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा
October 13, 2026
बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDelhiFeaturedNational

पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर में किया जेड मोड टनल का उद्घाटन, मिलेगी ऑल वेदर कनेक्टिविटी

By Mohan Rao Published January 13, 2025
Share
जेड मोड टनल का उद्घाटन
SHARE

श्रीनगर ए.। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में जेड मोड़ टनल का उद्घाटन किया। श्रीनगर-लेह हाइवे एनएच 1 पर बनी 6.4 किलोमीटर लंबी डबल लेन टनल श्रीनगर को सोनमर्ग से जोड़ेगी। टनल बनने से लोगों को ऑल वेदर कनेक्टिविटी मिलेगी। टनल का इनॉगरेशन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, जम्मू-कश्मीर की लद्दाख की एक और बहुत पुरानी डिमांड आज पूरी हुई है। उद्घाटन समारोह में जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में विकास की दिशा में हो रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत का सपना अब बदल चुका है। हमारा सपना तब पूरा होगा जब देश के हर हिस्से में तरक्की होगी। कश्मीर तो देश का मुकुट है भारत का ताज है।  इसलिए मैं चाहता हूं यह और सुंदर हो और समृद्ध।मुझे देखकर खुशी होती है किस काम में मुझे यहां के नौजवानों का बुजुर्गों का बेटे बेटियों का लगातार साफ मिल रहा है।  यहां के युवा, बुजुर्ग, और बच्चे अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर के लोगों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी और उनके रास्ते में आने वाली हर रुकावट को हटाएगी। मैं आपके सपनों के साथ हूं और आपके विकास की राह में कोई भी मुश्किल नहीं आने दूंगा। मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी मिलकर अपने सपनों को समझें और उन्हें पूरा करने का संकल्प लें। “अब दूरी मिट चुकी है, हम सबको मिलकर यह काम करना है, और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम इस सफर को साथ मिलकर तय करेंगे। प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के लोगों को एकजुट होकर देश के विकास में अपना योगदान देने की अपील की और सभी को आभार व्यक्त किया।

पीएम ने जम्मू कश्मीर के लोगों की भूमिका को सराहा
प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर के लोगों की भूमिका को सराहा और कहा कि यह सब किसी एक सरकार के द्वारा नहीं हो सकता। जम्मू कश्मीर के हालात बदलने का बहुत बड़ा श्रेय यहां की आवाम को जाता है। प्रधानमंत्री ने श्रीनगर में पहली बार आयोजित इंटरनेशनल मैराथन का भी उल्लेख किया। कहा कि श्रीनगर में पहली बार इंटरनेशनल मैराथन हुई थी, जो आनंद से भरी थी। मुझे याद है कि मुख्यमंत्री जी ने भी उस मैराथन में हिस्सा लिया था और वह वीडियो वायरल हुआ था। मैं विशेष रूप से मुख्यमंत्री जी को बधाई देना चाहता हूं। जब मैं दिल्ली में उनसे मिला था, तो वह उत्साहित थे और हमें बताया था कि यह आयोजन कश्मीर के लिए एक नई दिशा है। मोदी ने इस अवसर पर कश्मीर के विकास में स्थानीय लोगों की मेहनत और योगदान को सलाम किया और भरोसा जताया कि जम्मू कश्मीर का भविष्य और भी उज्जवल होगा।

अब दूरी मिट चुकी है, हम सबको मिलकर यह काम करना है: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में विकास की दिशा में हो रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत का सपना अब बदल चुका है। हमारा सपना तब पूरा होगा जब देश के हर हिस्से में तरक्की होगी। कहा कि जम्मू कश्मीर में हो रही प्रगति के चलते मुझे खुशी होती है। यहां के युवा, बुजुर्ग, और बच्चे अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए मेहनत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर के लोगों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी और उनके रास्ते में आने वाली हर रुकावट को हटाएगी। मैं आपके सपनों के साथ हूं और आपके विकास की राह में कोई भी मुश्किल नहीं आने दूंगा। मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी मिलकर अपने सपनों को समझें और उन्हें पूरा करने का संकल्प लें। “अब दूरी मिट चुकी है, हम सबको मिलकर यह काम करना है, और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम इस सफर को साथ मिलकर तय करेंगे। प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के लोगों को एकजुट होकर देश के विकास में अपना योगदान देने की अपील की और सभी को आभार व्यक्त किया।

देश का इंफ्रास्ट्रक्चर सही करना होगा : केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगर विकसित भारत बनाना है तो देश का इंफ्रास्ट्रक्चर सही करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जल, बिजली, परिवहन और संचार जैसे चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुधार किए बिना उद्योग, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा नहीं मिल सकता। केंद्रीय मंत्री ने राज्य के समग्र विकास के लिए इन चार क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए कहा कि जब तक इन क्षेत्रों में सुधार नहीं होगा, तब तक राज्य का विकास संभव नहीं है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, इसलिए, प्रधानमंत्री ने हमें विकसित भारत के साथ-साथ जम्मू और कश्मीर को खुशहाल, समृद्ध, समृद्ध और विकसित बनाने के संकल्प के साथ इस बुनियादी ढांचे के विकास की जिम्मेदारी दी है…प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित मिशन यह है कि उद्योग और व्यवसाय यहां आएं ताकि जम्मू और कश्मीर खुशहाल, समृद्ध और समृद्ध हो, इसी भावना के साथ हम इस बुनियादी ढांचे को विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं।

You Might Also Like

श्रमिक परिवार की बेटी निकिता के सपनों को मिला संबल, नोनी सशक्तिकरण योजना से पढ़ाई की राह हुई आसान

मातृत्व के अनमोल पलों में प्रिया को मिला आर्थिक संबल, मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी सहारा

श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड

‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा

बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त

Mohan Rao January 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आदिवासी जनजातीय महोत्सव 3 से 5 फरवरी तक, महिलाओं के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए मिलेगा मंच
Next Article भिलाई में मकर संक्रांति पर 312 परिवारों को मिलेगा पीएम आवास, निगम कराएगा गृह प्रवेश ,

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?