ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो खुद को एसीबी का अफसर बताया, जांच में निकला फर्जी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो खुद को एसीबी का अफसर बताया, जांच में निकला फर्जी

By Mohan Rao
Published: February 3, 2025
Share
SHARE

भिलाई। यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की  जांच की जा रही थी। इस दौरान नेहरू नगर चौक पर एक कार को रोकने पर उसमें बैठे शख्स ने खुद को एसीबी का अफसर बताया और आईडी कार्ड भी दिखाई। यातायात विभाग के अधिकारी को शक हुआ तो आईकार्ड की जांच की जो कि फर्जी निकला। यातायात पुलिस ने वाहन चालक को आगे की कार्रवाई के लिए सुपेला थाने को सौंप दिया। वहीं एक अन्य मामले में हुडको में लापरवाही पूर्वक कार चलाने वाले पर भी कार्रवाई की गई।

बता दें यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार संदिग्ध गतिविधि वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। यातायात पुलिस लगातार ऐसे वाहन चालको नजर रखी है जो जानबूझकर चार पहिया वाहनों में ब्लेक फिल्म, पुलिस सायरन, वाहन में पदनाम लिखकर वाहन चलाते, फर्जी आई कार्ड दिखाते हुए धौंस जमाने का कार्य करने वाले पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

सोमवार को को यातायात पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान नेहरू नगर चौक पर वाहन क्रमांक सीजी 05 एबी 7335 वाहन चालक को रोकने पर वाहन का कागजात एवं लायसेंस दिखाने कहा गया। वाहन चालक सन्नी जैन पता शांति नगर सुपेला निवासी के द्वारा अपने आप को एसीबी का अधिकारी बताया और मोबाइल में फर्जी आई कार्ड दिखाने लगा। शंका होने से पूछताछ करने पर आई कार्ड फर्जी होना एवं पुलिस को गुमराह करने अपराध की श्रेणी होने पर वाहन एवं चालक दोनो को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सुपेला के सुपुर्द किया गया ।

ऐसे ही विगत दिनों यातायात पुलिस को एक कार चालक हुडको क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ था। जिसमें वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन को चलाते दिखा साथ ही एक महिला जो रोकने का प्रयास कर रही थी उक्त महिला को ठोकर मारकर भागते दिखने पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन व वाहन मालिक का पता लगाया। नियमों के तहत वाहन चालक 3000 रुपए जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार वाहन क्रं सीजी 07 एमआर 5674 वाहन चालक के द्वारा वाहन में ब्लेक फिल्म एवं पुलिस का सायरन उपयोग करते सिविक सेन्टर क्षेत्र में पाये जाने पर अग्रिम कार्यवाही हेतु यातायात कार्यालय नेहरू नगर लाया गया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 6000 रुपए चालान किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल कोरिया और जशपुर के दौरे पर रहेंगे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
आज अमेरिका से भारत आ रहा है वीआईपी हवाई जहाज, पीएम मोदी, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति करेंगे ‘एयर इंडिया वन’ में यात्रा
जीवरानी देवी वेलफेयर सोसायटी की नेक पहल, 100 रुपए में एंबुलेंस की सुविधा
चन्ना केशवलू बने बीएसपी ठेका प्रकोष्ठ के संयोजक, ठेका श्रमिकों की हर समस्या और उसके समाधान के लिए जारी रहेगा संघर्ष
छत्तीसगढ़ में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा जारी किया घोषणा पत्र…. सीएम साय बोले हर घर तक पहुंचाएंगे विकास
Next Article छत्तीसगढ़ में बना धान खरीदी में नया कीर्तिमान : 149.25 लाख मीट्रिक टन की हुई खरीदी.. महासमुंद सबसे आगे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?