ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के मैत्री बाग में 1 और 2 फरवरी को फ्लावर शो,  अलग अलग फूल व फल बनेंगे आकर्षण
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई के मैत्री बाग में 1 और 2 फरवरी को फ्लावर शो,  अलग अलग फूल व फल बनेंगे आकर्षण

By Mohan Rao Published January 30, 2025
Share
मैत्री बाग में फ्लावर शो
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी “मेगा फ्लावर शो-2025” का आयोजन 1 व 2 फरवरी को मैत्री बाग में किया जा रहा है। फ्लावर शो-2025 का उद्घाटन 1 फरवरी 2025 को मुख्य अतिथि भिलाई महिला समाज की अध्यक्षा त्रिपर्णा दासगुप्ता द्वारा शाम 4 बजे किया जाएगा। 

फ्लावर शो-2025 के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु पंजीयन एवं प्रवेश 01 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। छत्तीसगढ़ के इस भव्य आयोजन में प्रकृति और पर्यावरण प्रेमी नागरिक भाग लेकर फ्लावर शो का आनंद उठा सकते हैं। जनता की मांग तथा अनावष्यक भीड़-भाड़ को देखते हुए इस वर्ष यह आयोजन दो दिनों तक किया जा रहा है। 

फ्लावर शो में आवासीय व शालेय बागवानी प्रतियोगिता, गमलों में लगे केक्टस, बोनसाई, क्रोटन, फोलियेज़, फर्न, सेवंती, डहलिया, गुलाब एवं मौसमी पौधों की प्रतियोगिता और इन्हीं पौधों के कट फ्लावर की प्रतियोगिता तथा बीएसपी कर्मियों के घर के बगीचों से विशेष सब्जियों व फलों का प्रदर्शन, औषधीय वनस्पतियों का प्रदर्शन उपस्थित अतिथियों एवं जन समुदाय के समक्ष किया जायेगा। इसके अलावा पुष्प-सज्जा, रंगोली, गुलदस्ता (बुके), फलों एवं सब्जियों से तैयार मॉडल आदि जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सब्जियों एवं फलों से तैयार आकर्षक सलाद का प्रदर्शन भी किया जाएगा।  

2 फरवरी  को फ्लावर शो-2025 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता के मुख्य आतिथ्य में संध्या 4 बजे आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह के दौरान संयंत्र के सभी कार्यपालक निदेशकगण सपत्निक उपस्थित होंगे। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।  सभी प्रतिभागियों को परिवहन सहित अपनी अन्य व्यवस्था सामग्री स्वयं के व्यय पर करनी होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार के मार्क्स, स्लोगन या नाम लिखने की अनुमति नहीं होगी। विदित हो कि विभिन्न श्रेणियों में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को ‘किंग और ‘क्वीन ऑफ द शो सहित अन्य पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किये जायेंगे।

फ्लावर शो-2025 के अंतर्गत सभी प्रतियोगिताएं पूर्णतः निःशुल्क होगी व भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार के पंजीयन शुल्क का प्रावधान नहीं है। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मैत्री बाग के कार्यालयीन नंबर 07882858331 तथा मो.न. 9407982238, 9407981117, 9407987854, 9407987730, 9407983952, 9329020572 पर संपर्क किया जा सकता है। फ्लावर शो में आने वाले सभी आमजनों से उद्यानिकी विभाग द्वारा अनुरोध किया गया है कि अनुशासन का पालन करें तथा साफ-सफाई और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखें। फ्लावर शो-2025 को सफल बनाने एवं भव्यता प्रदान करने प्रबंधन द्वारा मैत्री बाग में रंग-रोगन सहित अन्य आवश्यक तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही है। इस कार्यक्रम में प्रबंधन द्वारा जनसमुदाय से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील भी की गई है। भिलाईवासी सुबह 10 बजे से संध्या 5:30 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao January 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रयागराज महाकुंभ में फिर लगी आग, सेक्टर 22 की टेंट सिटी झुलसी… कड़ी मशक्कत से पाया काबू
Next Article राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह पहुंचे सरगुजा, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?