ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : एक ही रात दो महिलाओं की हत्या, पतियों ने ही उतारा मौत के घाट… दोनों आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड
October 13, 2026
‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा
October 13, 2026
बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त
October 13, 2026
सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद
October 13, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : एक ही रात दो महिलाओं की हत्या, पतियों ने ही उतारा मौत के घाट… दोनों आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published January 21, 2025
Share
पत्नियों की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो महिलाओं की उनके पतियों द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों ही मामले में जिले के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र की है। एक मामला पंडरापाठ चौकी क्षेत्र के ग्राम कामारिमा माझापारा व दूसरा मामला इसी चौकी क्षेत्र के ग्राम सरधापाठ, पकरीपानी का है। बताया जा रहा है कि दोनों की महिलाओं की हत्या शराब के नशे व पारिवारिक विवाद के कारण हुई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला  पहला मामला ग्राम कामारिमा माझापारा चौकी पंडरापाठ का है। 20 जनवरी को प्रमोद राम निवासी माझापारा कामारीमा ने चौकी पंडरापाठ पहुंचकर बताया कि 19 जनवरी को उसका जीजा राकेश राम व उसकी दीदी सरस्वती बाई उसके घर पहुंचे थे। उसके घर में हड़िया शराब पिए, फिर शाम को 5 से 6 बजे के लगभग अपने घर चले गए। दूसरे दिन 20 जनवरी की सुबह उसके चाचा जेठू राम ने बताया कि उसकी दीदी सरस्वती बाई घर पर मृत अवस्था में पड़ी है, उसके ऊपर कम्बल ढका हुआ था। कम्बल को हटा कर देखा तो उसके गले में खरोंच व चोट के निशान थे। उसके 5 वर्षीय पुत्र से पूछने पर उसने बताया कि उसके पिता राकेश राम ने रात को उसकी मां से मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई।

इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल जाकर जांच पंचनामा करते हुए, डॉक्टर से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर द्वारा दिए गए शार्ट पीएम रिपोर्ट में मार पीट व गला दबाने से मृत्यु होना लेख करने पर आरोपी राकेश राम पिता परशु राम 25 वर्ष निवासी कामारीमा माझापारा चौकी पंडरापाठ के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103 का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके चंद घंटो बाद आरोपी राकेश राम की गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि वह दो दिनों से खाना नही खाया था, घटना दिनांक की रात्रि खाना बनाने को लेकर उसका अपनी पत्नी सरस्वती बाई से विवाद होने पर नशे में होने के कारण हाथ मुक्का व डंडे से मारपीट करते हुए गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जाएगा।

पति ने पारिवारिक विवाद में की अपनी पत्नी की हत्या
एक अन्य मामले में पारिवारिक विवाद के कारण पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सरिता बाई पति शनि राम उम्र 26 वर्ष निवासी कुर्हटेपना थाना बगीचा जो की विगत एक वर्ष से अपने मायके सरधापाठ में ही रहती थी। तथा उसका पति शनि राम (27) निवासी कुर्हटेपना  थाना बगीचा, सीतापुर जिला सरगुजा में काम करता था। बीच बीच में सरधापाठ अपनी पत्नी सरिता बाई से मिलने आता रहता था। 18 जनवरी को भी शनिराम सरधापाठ आया हुआ था। 20 जनवरी की दरम्यानी रात में सरिता बाई ने अपने पति शनि राम से कहा कि मुझे छोड़ दो, मैं किसी और से शादी करना चाहती हूं। इस बात को लेकर शनिराम नाराज हो गया और बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शनि राम को गिरफ्तार कर लिया है। अग्रिम जांच विवेचना की कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने उक्त मामले में बताया कि पंडरापाठ क्षेत्र में हत्या के दोनों मामलों में आरोपियों द्वारा नशे की हालात में वारदात को अंजाम दिया गया है, घटना के तुरंत बाद आरोपियों को पुलिस के द्वारा तुरंत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

You Might Also Like

श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड

‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा

बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त

सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति

Mohan Rao January 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गरियाबंद एनकाउंटर : अमित शाह ने थपथपाई जवानों की पीठ, सीएम साय ने कहा- नक्सलवाद की जड़ें हुई कमजोर
Next Article 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस : मताधिकार का प्रयोग करने दिलाई जाएगी शपथ

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?