ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में व्यापार मेले का भव्य आगाज, चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
20 हजार रुपये की सहायता से मां और नवजात शिशु के पोषण एवं देखभाल की राह हुई आसान
मातृत्व के अनमोल पलों में प्रिया को मिला आर्थिक संबल, मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी सहारा
October 13, 2026
श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड
October 13, 2026
‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा
October 13, 2026
बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त
October 13, 2026
सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में व्यापार मेले का भव्य आगाज, चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने किया शुभारंभ

By Mohan Rao Published January 17, 2025
Share
व्यापार महोत्सव का शुभारंभ
SHARE

भिलाई। भिलाई चेम्बर द्वारा आयोजित चार दिवसीय भव्य व्यापार मेला 2025 का शुभारंभ गुरुवार को सिविक सेंटर में किया गया। चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी द्वारा मेले का शुभारंभ किया गया। व्यापार मेला 2025 ने व्यापारियों और ग्राहकों को एक ऐसा मंच प्रदान किया है, जहां व्यापारिक गतिविधियां, आधुनिक तकनीकों और नए विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

उद्घाटन के दौरान अमर पारवानी ने कहा कि यह मेला केवल व्यापार का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास का प्रतीक है। यह आयोजन व्यापारिक समुदाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके साथ कई प्रमुख उद्योगपति और व्यापारी नेता उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सुप्रसद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने व्यापारियों को बदलते बाजार में सफल होने के लिए इनोवेशन और डिजिटल तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज का व्यापार केवल उत्पाद बेचने तक सीमित नहीं है। यह एक अनुभव, एक समाधान और एक भरोसे का निर्माण है। व्यापारी जितना अपने ग्राहक की समस्याओं को समझेंगे और उन्हें हल करेंगे, उतनी ही उनकी सफलता की संभावनाएँ बढ़ेंगी।

डॉ. बिंद्रा ने व्यापारियों को अपने व्यवसाय को नए स्तर पर ले जाने के लिए प्रेरित किया और स्मार्ट मार्केटिंग, कस्टमर इंगेजमेंट और डिजिटलाइजेशन जैसे विषयों पर चर्चा की। उनकी बातें न केवल प्रेरणादायक थीं, बल्कि व्यावहारिक मार्गदर्शन भी प्रदान करती थीं। उनके सत्र ने व्यापारियों में उत्साह भर दिया और उनके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले। कार्यक्रम में चेम्बर के छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष विजय विश्व सिंह तोमर, चेम्बर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, राजेंद्र जग्गी सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी सहित भिलाईवासी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी सम्मिलित हुए।

मेले में 150 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें सैकड़ों व्यापारिक संस्थाएं अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रही हैं। हर स्टॉल पर कुछ नया और अद्वितीय देखने को मिल रहा है। इनमें कृषि उपकरण, टेक्नोलॉजी आधारित इनोवेशन, फूड प्रोसेसिंग उत्पाद, हस्तशिल्प, फैशन और घरेलू उपयोग के उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा, टेक्नोलॉजी स्टॉल्स ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कई स्थानीय और राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी प्रदाताओं ने अपने नवीनतम उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित किया। हस्तशिल्प और कारीगरी के स्टॉल्स ने स्थानीय कलाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्राहकों को आकर्षित किया।

You Might Also Like

मातृत्व के अनमोल पलों में प्रिया को मिला आर्थिक संबल, मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी सहारा

श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड

‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा

बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त

सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद

Mohan Rao January 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में नगरीय ठोस अपशिष्ट से बनेगा कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन, सीएम साय की मौजूदगी में हुआ एमओयू
Next Article गृह निर्माण मण्डल के दो इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने नोटिस

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?