ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दक्ष वैद्य ने उपमुख्यमंत्री से युवा शक्ति को नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में प्रत्याशी बनाने की रखी मांग
Share
Notification Show More
Latest News
समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर जवाबदेही के साथ करें कार्रवाई
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें- मुख्य सचिव विकासशील
October 13, 2026
shreekanchanpath 01 # 13 October 2026
October 13, 2026
डीएसपी आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह में जीते दो अंतरराष्ट्रीय रजत, नीदरलैंड व तुर्किये में शानदार प्रदर्शन
October 13, 2026
दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों का किया गया सम्मान
October 13, 2026
बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही योजना
श्रमिक परिवार की बेटी निकिता के सपनों को मिला संबल, नोनी सशक्तिकरण योजना से पढ़ाई की राह हुई आसान
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

दक्ष वैद्य ने उपमुख्यमंत्री से युवा शक्ति को नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में प्रत्याशी बनाने की रखी मांग

By Om Prakash Verma Published January 15, 2025
Share
दक्ष वैद्य ने उपमुख्यमंत्री से युवा शक्ति को नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में प्रत्याशी बनाने की रखी मांग
दक्ष वैद्य ने उपमुख्यमंत्री से युवा शक्ति को नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में प्रत्याशी बनाने की रखी मांग
SHARE

डिप्टी सीएम अरुण साव से दक्ष वैद्य ने सत्ता एवं संगठन सहित कई अहम मसलों पर चर्चा
भिलाई /भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना समाजसेवी संगठन छात्र ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विकास विभाग मंत्री अरुण साव से गुलदस्ता भेंट कर किया अभिनंदन।इस दौरान दक्ष वैद्य ने भाजपा संगठन, सत्ता एवं सियासी मामलों में युवा शक्ति को महत्व देने का आग्रह श्री साव से किया। डिप्टी सीएम अरुण साव से दक्ष वैद्य ने कई अहम मसलों पर भी अहम चर्चा की।

भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की केबिनेट में ज्यादातर मंत्री युवा हैं, फिर भी सत्ता और संगठन तथा शासन के निगम,मंडलों,बोर्ड,आयोगों और प्राधिकरणों में ज्यादा से ज्यादा युवा शक्ति एवं मातृशक्ति को स्थान देने की आवश्यकता है। पार्टी में भी युवा एवं महिला वर्ग को पर्याप्त जगह मिलनी चाहिए। दक्ष ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी भी युवा शक्ति एवं मातृशक्ति को प्रोत्साहन दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सत्ता शीर्ष एवं संगठन शीर्ष को इस दिशा में जरूर पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का बिगुल बज चुका है। इन चुनावों में भाजपा को ज्यादा से ज्यादा युवा शक्ति को प्रत्याशी बनाया जाए, ताकि संगठन को युवा ऊर्जा का लाभ मिल सके।

दक्ष वैद्य ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से कहा- मै अभी लॉ की पढ़ाई कर रहा हूं, छात्रशक्ति भी राजनीति में आने आतुर है। मेरे सैकड़ों सहपाठी तथा राज्य के युवाओं एवं छात्रों की मंशा है कि वे राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाकर राज्य की सेवा करें। दक्ष ने कहा कि पढ़े लिखे युवाओं को मौका दिए जाने से राजनीति में शुचिता आएगी और प्रशासनिक कामकाज भी बेहतर ढंग से हो सकेगा। उप मुख्यमंत्री श्री साव युवा नेता दक्ष वैद्य की बातों से काफी प्रभावित नजर आए और उन्होंने कहा इस दिशा में हम जरूर प्रयास करेंगे कोशिश की जाएगी कि आने वाले स्थानीय निकायों के चुनावों में ज्यादा से ज्यादा युवाओं और माता बहनों को मौका दिया जाए।

You Might Also Like

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें- मुख्य सचिव विकासशील

डीएसपी आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह में जीते दो अंतरराष्ट्रीय रजत, नीदरलैंड व तुर्किये में शानदार प्रदर्शन

दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों का किया गया सम्मान

श्रमिक परिवार की बेटी निकिता के सपनों को मिला संबल, नोनी सशक्तिकरण योजना से पढ़ाई की राह हुई आसान

मातृत्व के अनमोल पलों में प्रिया को मिला आर्थिक संबल, मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी सहारा

Om Prakash Verma January 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रक की चपेट में आने से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत… सिरसा गेट चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा
Next Article आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित, पीएम मोदी बोले- समुद्री शक्ति के रूप में उभर रहा भारत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?