ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाकुंभ का आगाज : लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, संगम तट पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalPrayagraj Mahakhumbh 2024

महाकुंभ का आगाज : लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, संगम तट पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

By Mohan Rao
Published: January 13, 2025
Share
महाकुंभ का आगाज : लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
SHARE

प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को पहले स्नान के साथ ही महाकुंभ का आगाज हो गया। कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान निकले कलश से छलकीं अमृत की चंद बूंदों से युगों पहले कुंभ स्नान की परंपरा शुरू हुई जो अब भी जारी है। 12 साल में एक बार होने वाले कुंभ स्नान के लिए देश विदेश से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। एक अनुमान के अनुसार लगभग 60 लाख श्रद्धालुओं ने महाकुंभ का पहला स्नान किया है।

यूपी की संगम नगरी में महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य आगाज हो गया है। पौष पूर्णिमा के साथ ही 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ की की शुरुआत हो गई है। 144 साल बाद दुर्लभ संयोग में रविवार की आधी रात संगम पर पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी के साथ महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। विपरीत विचारों, मतों, संस्कृतियों, परंपराओं स्वरूपों का गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी के तट पर महामिलन 45 दिन तक चलेगा। इस अमृतमयी महाकुंभ में देश-दुनिया से 45 करोड़ श्रद्धालुओं, संतों-भक्तों, कल्पवासियों और अतिथियों के डुबकी लगाने का अनुमान है।

घने कोहरे व कंपकपा देने वाली ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
बता दें इन दिनों उत्तर भारत में कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। घने कोहरे के बीच कंपकंपी वाली ठंड के बाद भी लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।  संगम पर आधी रात लाखों श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। कहीं तिल रखने की जगह नहीं बची। आधी रात से ही पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी का शुभारंभ हो गया। इसी के साथ संगम की रेती पर जप, तप और ध्यान की वेदियां सजाकर मास पर्यंत यज्ञ-अनुष्ठानों के साथ कल्पवास भी आरंभ हो गया। इस बार महाकुंभ में 183 देशों के लोगों के आने की उम्मीद है। इन विदेशी मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से भव्य तैयारियां की गई हैं।

यह है कुंभ का पौराणिक महत्व
ज्योतिषियों की मानें तो जब बृहस्पति कुंभ राशि और सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, तब कुंभ लगता है। त्रिवेणी संगम के कारण प्रयाग का महाकुंभ सभी मेलों में ज्यादा महत्व रखता है। कहा जाता है कि देवताओं और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन के दौरान 14वें रत्न के रूप में अमृत कलश निकला था, जिसे हासिल करने के लिए उनमें संघर्ष हुआ। असुरों से अमृत बचाने के लिए भगवान विष्णु ने विश्व मोहिनी रूप धारण कर वह अमृत कलश अपने वाहन गरुड़ को दे दिया। असुरों ने गरुड़ से वह कलश छीनने का प्रयास किया तो अमृत की कुछ बूंदें प्रयागराज, नासिक, हरिद्वार और उज्जैन में गिर गईं। कहा जाता है कि तब से हर 12 साल बाद इन स्थानों पर कुंभा मेला आयोजित किया जाता है।

कुंभनगरी के हर सेक्टर में पुलिस थाने बनाए गए
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के मकसद से कुंभनगरी के हर सेक्टर में पुलिस थाने बनाए गए हैं। साथ ही, फायर ब्रिगेड की टीमें भी तैनात की गई हैं। कुंभनगरी में कुल 56 अस्थायी थाने बने हैं। 37 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिन्हें हर तरह की आपात स्थितियों से निपटने की ट्रेनिंग दी गई है। कुंभनगरी में सबसे ज्यादा फोकस सेक्टर-18 पर रखा गया है। यहां वीआईपी गेट भी बनाया गया है। इस पॉइंट पर 72 देशों के ध्वज लगे हुए हैं, जिनके नुमाइंदे भी मेले में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद उनकी आगवानी करने की तैयारी कर रखी है। कुंभ मेले में भारी भीड़ के बीच किसी के खोने जैसी बातें आम हैं, लेकिन इसके लिए भी खास तैयारी की गई है। इस बार श्रद्धालुओं की मदद के लिए 15 लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर बनाए गए हैं। मेला क्षेत्र में रोजाना 800 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पहली बार 10 लाख वर्ग फीट में दीवारें पेंट की गईं हैं।

रेप इन इंडिया: स्मृति ईरानी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने मांगा जवाब
Covid-19 Alert: चीन सहित इन पांच देशों के यात्रियों का होगा RT-PCR टेस्ट, संक्रमित पाए जाने पर होंगे क्वारंटाइन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के चौथे दिन ग्राम कुदरगढ़ पहुंचे, क्षेत्रवासियों को 2.45 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भावुक पोस्ट, कहा- मां का जाना आधार स्तंभ ढह जाने जैसा
सियासी ABCD: शाह के JAM में जनधन, आधार और मोबाइल, अखिलेश ने समझाया दूसरा मतलब- ‘झूठ, अहंकार और महंगाई’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाकुंभ के दौरान यात्री सुविधाओं पर फोकस, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- 5 लेवल पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से मॉनिटरिंग
Next Article Bhilai Breaking : खुर्सीपार में हादसा… बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी ठोकर, पत्नी की मौत और पति गंभीर रूप से घायल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?