ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में विधायक रिकेश चढ़ाएंगे 2 तोला सोने का टीका
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में विधायक रिकेश चढ़ाएंगे 2 तोला सोने का टीका

By Mohan Rao Published January 11, 2025
Share
विधायक रिकेश सेन
SHARE

एमएलए के संकल्प अनुरूप मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ भी होगा

भिलाई। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की आज पहली सालगिरह है। इस मौके पर अयोध्या की तर्ज पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भिलाई के सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी की गई है। यहां आज शाम 7 बजे से हनुमानजी का विशेष अभिषेक और महाआरती में हजारों भक्तगण शामिल होंगे। वैशाली नगर विधायक श्री सेन ने बताया कि मंदिर को फूलों से सजाया गया है। शाम 7 बजे से हनुमानजी के अभिषेक और पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। हनुमानजी को 2 तोले का टीका भी आज महाआरती के दौरान चढ़ाया जाएगा।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि हिंदू कैलेंडर के मुताबिक शनिवार को अयोध्या में तिथि के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ है। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर चमक दमक रही है। प्राण प्रतिष्ठा की पहली सालगिरह पर अयोध्या फिर से सज-धज कर तैयार है। पिछले साल 22 जनवरी को कूर्म द्वादशी के दिन रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजे थे, लेकिन इस बार कूर्म द्वादशी आज यानि 11 जनवरी को है इसलिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आज रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने का फैसला लिया है। इसी तर्ज पर भिलाई के सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में भव्य अभिषेक और हवन पूजन के साथ महाआरती होगी।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने बताया कि शनिवार को इस विशेष अवसर पर हनुमान मंदिर परिसर के विशेष सौंदर्यीकरण का कार्य भी वैशाली नगर विधायक के निज प्रयास से शुरू हो रहा है। बहुत जल्द भिलाई के भक्तजनों को सेक्टर-9 का हनुमान मंदिर प्रांगण सभी सुविधाओं से परिपूर्ण रूप में देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व हनुमानजी का टीका 2 ग्राम का था।आज ही विधायक रिकेश सेन द्वारा हनुमानजी को 2 तोला सोने का टीका चढ़ाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के मौके पर आज हनुमानजी का भव्य अभिषेक होगा। हवन पूजन और महाआरती में हजारों की संख्या में भक्तगण पवनपुत्र का दर्शन करेंगे। संगीतमय इस आयोजन में कान्हाजी महाराज सहित मंदिर के सभी आचार्यगण शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आज इस आयोजन के साथ ही विधायक श्री सेन द्वारा मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का संकल्प भी फलीभूत होने जा रहा है। पूरे परिसर का कायाकल्प कर यहां भक्तगणों को व्यवस्थित दर्शन लाभ के साथ ही विशेष साथ सज्जा के साथ बहुत जल्द यह प्रांगण दिखाई देगा। आज पूजा अर्चना के साथ ही विकास कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao January 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रकृति की गोद में बसा मनोहारी झोझा जलप्रपात, पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र…. जानिए कैसे पहुंचे यहां
Next Article Breaking News : दुर्ग रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा… एसी कोच में आग लगने से मचा हड़कंप…. कड़ी मशक्कत पाया गया काबू

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?