ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रकृति की गोद में बसा मनोहारी झोझा जलप्रपात, पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र…. जानिए कैसे पहुंचे यहां
Share
Notification Show More
Latest News
समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर जवाबदेही के साथ करें कार्रवाई
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें- मुख्य सचिव विकासशील
October 13, 2026
shreekanchanpath 01 # 13 October 2026
October 13, 2026
डीएसपी आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह में जीते दो अंतरराष्ट्रीय रजत, नीदरलैंड व तुर्किये में शानदार प्रदर्शन
October 13, 2026
दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों का किया गया सम्मान
October 13, 2026
बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही योजना
श्रमिक परिवार की बेटी निकिता के सपनों को मिला संबल, नोनी सशक्तिकरण योजना से पढ़ाई की राह हुई आसान
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रकृति की गोद में बसा मनोहारी झोझा जलप्रपात, पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र…. जानिए कैसे पहुंचे यहां

By Mohan Rao Published January 11, 2025
Share
झोझा जलप्रपात
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन के लिए कई मनोहारी स्थल है। प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के साथ प्राकृतिक सुंदरता सभी का मन मोह लेती है। छत्तीसगढ़ में घने जंगलों के बीच कल कल बहते झरने इस सर्द ऋतु में पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही हैं। इन्हीं में से एक है झोझा जलप्रपात। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला व पेंड्रा के नजदीक प्रकृति की गोद में बसे इस अद्भूत जलप्रपात का नजारा रमणीय है। झोझा जलप्रपात न केवल प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों के विकास का भी उदाहरण बनता जा रहा है।

झोझा जलप्रपात चारों ओर से पर्वतों से घिरा एक मनोहारी जलप्रपात है। लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गिरता यह झरना, सर्दियों के सुनहरे मौसम में पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षण बन जाता है। यहां का शांत वातावरण, हरे-भरे जंगल, और झरने की गर्जना हर आने वाले का मन मोह लेती है। जनवरी महीना झोझा जलप्रपात घूमने का सबसे अनुकूल समय है। स्थानीय लोग और दूर-दराज के पर्यटक यहां पिकनिक मनाने, झरने में स्नान करने और ट्रेकिंग का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। एक जनवरी को यहां लगने वाला मेला इस स्थान को और भी खास बना देता है, जहां दूर-दूर से लोग आकर झरने के नज़ारों का लुत्फ़ उठाते हैं।

कच्चे रास्तों से ट्रैकिंग का है मजा
झोझा जलप्रपात ट्रेकिंग और कैंपिंग के शौकीनों के लिए भी आदर्श स्थान है। बस्ती बगरा से चार किमी दूर कच्चे रास्तों और एक किलोमीटर पैदल ट्रेकिंग के बाद यहां पहुंचा जा सकता है। झरने के पास दुर्लभ पक्षियों और तितलियों का झुंड, साथ ही जंगली चिरायता, भुई आंवला, और मूसली जैसी औषधीय वनस्पतियां भी देखने को मिलती है। यहां बने होम स्टे में रुककर स्थानीय जनजातीय व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है।

झरने तक पहुंचने बन रही हैं सीढ़ियां
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी की पहल पर डीएमएफ मद से झरने तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां बनाई जा रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों की समिति झरने और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने में बढ़-चढ़कर सहयोग देती हैं। बीते पांच वर्षों में झोझा जलप्रपात पर पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। अब यह जगह न केवल स्थानीय बल्कि देशभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। बम्हनी नदी पर बने इस जलप्रपात का पानी हसदेव नदी में जाकर मिलता है।

जानिए कैसे पहुंचे झोझा जलप्रपात
झोझा जलप्रपात पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन पेंड्रा रेलवे स्टेशन है। पेंड्रा से लगभग 32 किमी की दूरी पर घने जंगलों में स्थित है। वहीं सड़क मार्ग से गौरेला और वहां से लगभग 40 किमी की दूरी पर है। पेंड्रा जाने के लिए नियमित ट्रेनों की सुविधा है। दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर के रास्ते कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें पेंड्रा जाती हैं। वहीं ट्रेवल्स की गाड़ियां बुक करके भी यहां पहुंचा जा सकता है।

You Might Also Like

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें- मुख्य सचिव विकासशील

डीएसपी आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह में जीते दो अंतरराष्ट्रीय रजत, नीदरलैंड व तुर्किये में शानदार प्रदर्शन

दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों का किया गया सम्मान

श्रमिक परिवार की बेटी निकिता के सपनों को मिला संबल, नोनी सशक्तिकरण योजना से पढ़ाई की राह हुई आसान

मातृत्व के अनमोल पलों में प्रिया को मिला आर्थिक संबल, मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी सहारा

Mohan Rao January 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर के 25 मेडिकल स्टोर्स पर रेड, बिना अनुमति के बेच रहे थे नशीली दवाइयां, 11 दवा दुकानों को नोटिस जारी
Next Article अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में विधायक रिकेश चढ़ाएंगे 2 तोला सोने का टीका

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?