ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर के 25 मेडिकल स्टोर्स पर रेड, बिना अनुमति के बेच रहे थे नशीली दवाइयां, 11 दवा दुकानों को नोटिस जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

रायपुर के 25 मेडिकल स्टोर्स पर रेड, बिना अनुमति के बेच रहे थे नशीली दवाइयां, 11 दवा दुकानों को नोटिस जारी

By Mohan Rao
Published: January 11, 2025
Share
मेडिकल स्टोर्स में रेड
SHARE

रायपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा एएसपी क्राइम रायपुर एवं सहायक औषधि नियंत्रक रायपुर के नेतृत्व में रायपुर जिला के अलग अलग स्थानों पर संचालित विभिन्न 25 मेडिकल स्टोर्स की औषधि निरीक्षकों तथा रायपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन जांच कार्यवाही किया गया है। जांच कार्यवाही नारकोटिक औषधियों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण बनाने हेतु किया गया। कार्यवाही के दौरान 11 दुकानों में अनियमितता पाई गई।

सुमित मेडिकल स्टोर्स पचपेडी नाका, मां भवानी मेडिकल स्टोर्स गुढियारी, गणपति मेडिकल स्टोर्स गुढयारी, रॉयल मेडिकल स्टोर्स, मठपुरेना, सतकार मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह, मास्टर मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह, सागर मेडिकल स्टोर्स बीरगांव, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स खरोरा, छाया मेडिकल स्टोर्स भैसा आरंग, श्री राम मेडिकल स्टोर्स कौलाशपुरी टिकरापारा, ऋषि मेडिकल स्टोर्स संतोषी नगर में नारकोटिक्स औषधियों की बरामदगी की गयी है। इनके पास मौके से विक्रय दस्तावेज नहीं मिला। इन मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध ड्रग एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अन्य मेडिकल स्टोर्स में औषधि नियमावली की अनियमितता पायी गयी है जिन्हे नोटिस देकर स्पष्टीकरण माँगा जा रहा है संतोषप्रद जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

पूर्व में इसी प्रकार 02 दिसम्बर 2024 को रायपुर जिले में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 30 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जांच उपरांत कुल 02 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किये गए तथा 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किये गए थे। एवं 11 दिसम्बर 2024 को जिला बिलासपुर में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 45 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जिसमे कुल 29 दुकानों के लाइसेंस को निलंबित किया गया था। राज्य के समस्त जिलों के मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर नियंत्रण हेतु आगामी समय में इसी प्रकार से ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चरणबद्ध तरीको से कार्यवाही की जावेगी।

जासूसी कांड में नया खुलासा: पेगासस की सूची में अनिल अंबानी और पूर्व सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा के भी नाम
आदिवासी नृत्य महोत्सव: विधायक वोरा ने दिया जम्मू कश्मीर के राज्यपाल को छत्तीसगढ़ आने का न्योता
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर में ‘भरोसे का सम्मेलन’ में होंगे शामिल, बस्तर को मिलेंगी कई सौगातें… प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल
वैशाली नगर के संवरेंगे तालाब, अहमदाबाद के कांकरिया झील का अध्ययन करने विधायक रिकेश रवाना
सीबीएसई 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी….. 94.99% अंकों से साथ लड़कियों ने मारी बाजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसान सम्मेलन का शुभारंभ, केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा- धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा छत्तीसगढ़
Next Article प्रकृति की गोद में बसा मनोहारी झोझा जलप्रपात, पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र…. जानिए कैसे पहुंचे यहां

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?