ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग में ओबीसी महिला लड़ेगी महापौर चुनाव, रायपुर में पूरी हुई आरक्षण प्रक्रिया…. जानिए कहां किसे मिला आरक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

Breaking News : दुर्ग में ओबीसी महिला लड़ेगी महापौर चुनाव, रायपुर में पूरी हुई आरक्षण प्रक्रिया…. जानिए कहां किसे मिला आरक्षण

By Mohan Rao
Published: January 7, 2025
Share
निगमों में महापौर आरक्षण
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में महापौर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दुर्ग नगर निगम में इस बाद ओबीसी महिला के लिए महापौर का पद आरक्षित किया गया है। वहीं नगर निगम भिलाई व नगर निगम भिलाई चरोदा में ओबीसी वर्ग का महापौर होगा। रिसाली नगर निगम में अनुसूचित जाति के लिए महापौर पद आरक्षित किया गया है।

बता दें छत्तीसगढ़ के 14 में से 10 नगर निगमों में चुनाव होने है। इसके लिए मंगलवार को आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर स्थित पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में 7 जनवरी को सुबह आरक्षण प्रक्रिया शुरू की गई। आरक्षण प्रक्रिया के दौरान भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दोलों के नेता ऑडिटोरियम में पहुंचे। यहां नगर निगम में महापौर के आरक्षण प्रकिया को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए और हंगामा भी किया। इसके बाद आरक्षण प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों ने जानकारी साझा की।

रायपुर में हुई आरक्षण प्रक्रिया पूरी

पांच सीट महिलाओं के लिए आरक्षित
नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि 14 नगर निगमों में एससी के लिए दो सीट आरक्षित हुई हैं। इसी तरह एसटी के लिए एक सीट, ओबीसी के लिए चार और 7 सीट अनारक्षित कोटे के लिए छोड़ी गई हैं। आरक्षण की प्रक्रिया 50 फीसदी आरक्षण के हिसाब से की गई हैं। 14 नगर निगम में से 5 सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसमें एससी वर्ग में 1 महिला सीट औबीसी में ओबीसी में 1 महिला और तीन महिला सीट सामान्य के लिए निर्धारित की गई हैं।

यह है आरक्षण के बाद की तस्वीर
आरक्षण के मुताबिक दुर्ग नगर निम की सीट महिला ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई है। यहां अलगा मेयर महिला ओबीसी कोटे से होगी। इसके अलावा नगर निगम भिलाई- ओबीसी, नगर निगम भिलाई चरौदा- ओबीसी व नगर निगम रिसाली – अनुसूचित जाति महिला महापौर का चुनाव लड़ेगी। इसी प्रकार रायपुर नगर निगम में अनारक्षित महिला महापौर, कोरबा और बीरगांव में सामान्य वर्ग की महिला, बिलासपुर-ओबीसी, धमतरी- सामान्य, चिरमिरी -सामान्य, जगदलपुर-सामान्य, राजनांदगांव-सामान्य, रायगढ़ नगर निगम – अनुसूचित जाति, अम्बिकापुर- अनुसूचित जनजाति का महापौर होगा।

54 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्षों का आरक्षण
निगमों के साथ 54 पालिका परिषदों में अध्यक्षों का भी आरक्षण पूरा हुआ। अभनपुर, मंदिरहसौद, बागबाहरा, सारंगढ़, डोंगरगढ़, जांजगीर-नैला (महिला), अकलतरा (महिला) व पंडरिया (महिला) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के लिए नारायणपुर, जशपुरनगर, बलरामपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा (महिला) व बीजापुर (महिला) आरक्षित है। अन्य पिछडा वर्ग के लिए दल्लीराजहरा, तिल्दा-नेवरा, बड़े-बचेली, लोरमी, कटघोरा, बेमेतरा, कोण्डागांव, कवर्धा, अहिवारा, मनेन्द्रगढ़ (महिला), गोबरा-नवापारा (महिला), सूरजपुर (महिला) व कुम्हारी (महिला) आरक्षित किया गया। इसके अलावा सामान्य वर्ग के लिए शिवपुरचरचा (महिला), तखतपुर (महिला), किरंदुल (महिला), जामुल (महिला), खैरागढ़ (महिला), बोदरी (महिला), बालोद (महिला), सरायपाली (महिला), बांकी मोंगरा (महिला), सक्ती, खरसिया, कांकेर, चांपा, रतनपुर, भाटापारा, बालौदाबाजार, मुंगेली, गरियाबंद, आरंग, महासमुंद, गौरेला, पेण्ड्रा, दीपका, सिमगा, अमलेश्वर, बैकुण्ठपुर व रामानुजगंज आरक्षित किया गया।

कांग्रेस नेता के नक्सली कनेक्शन से छत्तीसगढ़ में मचा बवाल, भाजपा ने पूछा ये रिश्ता क्या कहलाता है ?
इस कॉमेडी फिल्म में तब्बू, करीना और कृति के साथ दिखेंगे दिलजीत दोसांझ…
इन कंपनियों पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 44 ठिकानों पर छापा
केन्द्रीय केबिनेट का निर्णय: जयपुर सहित तीन एयरपोर्ट का प्रबंधन निजी हाथों में, गन्ने की कीमत भी बढ़ी
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, सुपेला घड़ी चौक पर जमा हुए सैकड़ों लोग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की हमले की निंदा
Next Article shreekanchanpath 85 # 07 January 2025
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?