ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंधे कत्ल का खुलासा… मडई मेले में विवाद, बदला लेने नाबालिक की कर दी हत्या… दो नाबालिग सहित चार गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

अंधे कत्ल का खुलासा… मडई मेले में विवाद, बदला लेने नाबालिक की कर दी हत्या… दो नाबालिग सहित चार गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: January 4, 2025
Share
अमलेश्वर में हुई हत्या का खुलासा, दो नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में 10 दिन पहले हुई युवक की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आपासी विवाद के बाद बदला लेने की नीयत से 16 साल के नाबालिग की हत्या कर दी। सभी अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पाहंदा में मडई मेला देखने पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्याकांड में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद कर लिया है। एन्टी काईम एण्ड सायबर युनिट दुर्ग व थाना अमलेश्वर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

बता दें कि 24 दिसंबर को ग्राम पांहदा थाना अमलेश्वर क्षेत्रांतर्गत सोसायटी के सामने मेन रोड के किनारे लहु सुहान अवस्था में युवक का शव मिला। इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उमेश यदु पिता पवन कुमार यदु (16) निवासी ग्राम पांहदा के रूप में हुई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में पुलिस ने धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एसीसीयू व थाना अमलेश्वर से संयुक्त टीम का गठन कर आरोपियों की पता तलाश में लगाया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया गया। आसपास के सीसी टीवी फुटेज लेने के बाद त्रिनयन एप के माध्यम से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इस बीच 24 दिसंबर की रात करीबन 12:15 बजे एक मोटर सायकल पर चार संदेही सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिये। इसके बाद टीम ने साइबर प्रहरी ग्रुप में संदेहीयो का फोटो वायरल कर पतासाजी शुरू की गई। इस बीच सयंदेहियों के फुटेज को ग्राम झीट में पहचान कराया गया। ग्रामीण फुटेज में लाल रंग का जैकेट पहने एवं नीला जींस पहने व्यक्ति को देखकर नवीन सिंघोरे निवासी झीट का होना बताया। इसके बाद टीम ने नवीन सिंगोरे को हिरासत में लिया। नवीन सिंगोरे से पूछताछ करने पर लोचन सिंधोरे उर्फ बंटी एंव दो नाबालिगों के साथ उक्त घटना को अंजाम देना बताया। पुलिस ने तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया।

मडई मेले में हुआ था विवाद
आरोपी नवीन कुमार सिंघोरे ने बताया कि 24 दिसंबर 24 को वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीई 2473 सीडी डिलक्स में अपने तीन अन्य साथियों के साथ मेला घुमने ग्राम पांहदा गया था। घूमते समय रात करीबन 9:30 बजे ग्राम पंचायत पांहदा के पास गांव के कुछ लोगों के साथ शराब के नशे में वाद-विवाद हुआ था। इसके बाद सभी वापस गांव लौट गए। गांव में शराब पीने के बाद नवीन सिंधोरे अपने घर से धार दार चाकू लेकर आया और चारों फिर से पाहंदा पहुंचे। रात करीब 12:15 बजे सोसायटी के सामने दो अपचारी बालक पानी पीने के लिए बोरिंग के पास रुके। इस दौरान नवीन तथा उसका साथी लोचन उर्फ बंटी सोसायटी की सीडी पर बैठे उमेश यदु से उलझ गए। इनके बीच फी-फायर गेम खेलने को लेकर आपसी गाली-गलौज हुई। इतने में नवीन ने धारदार चाकू से उमेश के सीने पर मार दिया। इसके बाद लोचन उर्फ बंटी लात मारकर मृतक उमेश यदु को नीचे गिरा दिया। इसके बाद उमेश को वहीं तड़पता छोड़कर सभी भाग गए। आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीई 2473 सीडी डिलक्स को बरामद किया गया।

कमल हासन की इंडियन 2 की शूटिंग शुरू, अगले साल दिवाली पर हो सकती है रिलीज
नए कानून के तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में पहली FIR, जानिये क्या है मामला
छत्तीसगढ़ में व्यापार को मिली नई उड़ान: दुकान एवं स्थापना अधिनियम 2017 व नियम 2021 लागू, छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत
नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों की बस को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ाया, तीन जवान शहीद
भारत ने जीता एशिया कप : पाकिस्तान को दिखाया आइना, मोहसीन नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा : बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरा… चार जवानों की मौत, दो घायल
Next Article सीनियर नेशनल वाॅलीबाॅल चैंपियनशिप में ज्यूरी सदस्य बने भिलाई के एनआईएस कोच विनोद नायर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?