ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मातृशक्ति एवं युवा शक्ति पार्टी के सबसे बड़े आधार स्तंभ : रत्नावली कौशल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhMungeliRaipur

मातृशक्ति एवं युवा शक्ति पार्टी के सबसे बड़े आधार स्तंभ : रत्नावली कौशल

By Om Prakash Verma
Published: December 29, 2024
Share
मातृशक्ति एवं युवा शक्ति पार्टी के सबसे बड़े आधार स्तंभ : रत्नावली कौशल
मातृशक्ति एवं युवा शक्ति पार्टी के सबसे बड़े आधार स्तंभ : रत्नावली कौशल
SHARE

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से की भेंट, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई दोनों नेताओं की चर्चा
मुंगेली। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने रायपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव से भेंट की भाजपा गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने सदस्यता अभियान में भाजपा के रिकॉर्ड सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव को बधाई देते हुए कहा कि आपके कुशल मार्गदर्शन और प्रभावशाली नेतृत्व में हमें यह कामयाबी मिली है। इसके लिए हम आपके आभारी हैं। आपके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुकी है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों का भी व्यापक प्रभाव जन मानस पर पड़ा है। पूरा राज्य भाजपामय होता जा रहा है।

रत्नावली ने श्री देव को बताया कि मुंगेली जिले के भी सभी पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान में कड़ी मेहनत कर बड़े पैमाने पर सदस्य बनाए हैं। रत्नावली कौशल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन और आपकी कर्मशीलता से हमारी पार्टी राज्य में बड़े अच्छे से प्रतिष्ठित हो चुकी है और हमारे युवा साथी इस वट वृक्ष की जड़ों को सींच कर और भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं। युवाओं में अपार उत्साह है और वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा कर रहे हैं।

रत्नावली कौशल ने शासन के निगम, मंडलों, आयोगों और प्राधिकरणों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और युवाओं को प्रतिनिधित्व दिए जाने का आग्रह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से किया। किरण देव ने रत्नावली कौशल की बातचीत की शैली और उत्कृष्ट वक्तृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि बॉडीज में महिलाओं और युवाओं को मौका देने बाबत वे मुख्यमंत्री से जरूर सलाह मशविरा करेंगे।

राजधानी में आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल… कहा- विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़
आस्था का महापर्व ‘छठ’: खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत, जानें महत्व
बिलासपुर में बाप-बेटे ने मिलकर की दो करोड़ की धोखाधड़ी, फरार भतीजा गिरफ्तार
आईसीएमआर की चेतावनी: तीन हफ्ते बाद आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर… जाने किस वजह से आएगी तीसरी लहर, क्या कहते हैं विशेषज्ञ
मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद, प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का दिलाया भरोसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : नवा रायपुर में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला फार्मास्युटिकल पार्क…. एनआरडीए ने दी 142 एकड़ जमीन
Next Article Bhilai Breaking : पार्क की जमीन पर फर्जी दस्तावेजों से स्कूल भवन का निर्माण, केपीएस प्रबंधन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?