ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : अश्लील Video वायरल करने की धमकी, बीकॉम की छात्रा को ब्लैकमेल कर क्लासमेट ने वसूले लाखों रुपए
Share
Notification Show More
Latest News
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ
October 13, 2026
खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी
October 13, 2026
नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : अश्लील Video वायरल करने की धमकी, बीकॉम की छात्रा को ब्लैकमेल कर क्लासमेट ने वसूले लाखों रुपए

By Mohan Rao Published December 26, 2024
Share
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी
SHARE

भिलाई। स्कूल के वॉशरूम में छात्रा का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। स्मृति नगर चौकी में इस संबंध में पीड़ित छात्रा के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित छात्रा वर्तमान में बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। उसके क्लासमेट रहे एक छात्र व उसके भाई ने पहले पिता की बीमारी का बहाना बनाया और बात नहीं बनी तो अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए की डिमांड की। डर के मारे छात्रा ने पांच लाख से ज्यादा की रकम उसके खाते में ट्रांसफर कर दी। इसकी जानकारी जब छात्रा के पिता को लगी तो उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने धारा 34, 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कुरुद रोड कोहका निवासी मुनीर खान प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी आलिया बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। वर्ष 2022-2023 में जिस स्कूल में वह पढ़ती थी वहां उतई बाजार चौक निवासी समीर वर्मा पिता केशव वर्मा नाम का लड़का भी पड़ता था इसके कारण उससे आलिया की जान पहचान थी। स्कूल छूटने के बाद भी आलिया से समीर की बात होती थी। इस बीच समीर वर्मा ने उसकी बेटी को बताया कि उसके पिता को ब्रेन हेमरेज हो गया और इलाज के लिए रुपयों की जरूरत है।

रुपए नहीं देने पर शुरू की ब्लैकमेलिंग
रुपए मांगने पर छात्रा ने नहीं होने की बात कही। इसके बाद भी समीर वर्मा लगातार छात्रा को रुपए देने के लिए अलग अलग तरीके से परेशान करता रहा। जब बात नहीं बनी तो समीर वर्मा के भाई राहुल वर्मा ने छात्रा को फोन किया और कहा कि स्कूल के समय में उसके भाई ने मोबाइल से उसका वॉशरूम वाला वीडियो रिकार्ड किया है। रुपए नहीं दिए तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। वीडियो की बात सुन छात्रा डर गई और समीर वर्मा के बताए अनुसार अलग अलग खातों में रुपए ट्रांसफर किए। छात्रा ने अपने पिता के एसबीआई खाते से शुभम, मयंक, प्रज्ञा, डोमेन्द्र, सत्यम, अजय कुमार, धनंजय आदि के खातों में अलग अलग तारीखों पर यूपी आई के माध्यम से 99,300 रुपए ट्रांसफर कराए।

बैंक पहुंचने पर पिता को मिली जानकारी
इसके बाद राहुल वर्मा ने अपने खाते में 4 दिसंबर 2023 से लेकर 28 अगस्त 2024 तक 4 लाख 81 हजार 523 रुपए यूपीआई के माध्यम से डलवाया। मुनीर खान ने बताया कि सितंबर में वह बैंक गया और पासबुक प्रिंट कराने पर खाते से इतनी बार रकम ट्रांसफर किए जाने की बात पता चली। मुनीर खान ने जब अपनी बेटी से इसकी जानकारी ली तो उसे इस जालसाजी का पता चला। इसके बाद मुनीर खान अपनी बेटी के साथ 21 सितंबर 2024 समीर खान के घर गया  तो उसकी मां ने गलती स्वीकारी और रुपए जल्द वापस करने का वादा किया। इसके बाद अब तक रुपए नहीं दिए। फोन करने पर कोई रिसीव नहीं कर रहा। समीर वर्मा व राहुल वर्मा ने छात्रा से कुल 5 लाख 80 हजार 823 रुपए हड़प लिए। फिलहाल इस मामले में स्मृति नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ

खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी

सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा

Mohan Rao December 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय आज जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ व रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Next Article Breaking News : दुर्ग आईजी दफ्तर में पदस्थ आरक्षक की हादसे की मौत, घर जाते समय ट्रांसफार्मर से टकराया

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?