ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सियासत: टीएस सिंहदेव के खिलाफ हुए मंत्री-विधायक, कार्रवाई के लिए चला हस्ताक्षर अभियान, फैसला हाईकमान पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सियासत: टीएस सिंहदेव के खिलाफ हुए मंत्री-विधायक, कार्रवाई के लिए चला हस्ताक्षर अभियान, फैसला हाईकमान पर

By @dmin
Published: July 18, 2022
Share
सियासत: टीएस सिंहदेव के खिलाफ हुए मंत्री-विधायक, कार्रवाई के लिए चला हस्ताक्षर अभियान, फैसला हाईकमान पर
सियासत: टीएस सिंहदेव के खिलाफ हुए मंत्री-विधायक, कार्रवाई के लिए चला हस्ताक्षर अभियान, फैसला हाईकमान पर
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री टीएस सिंहदेव के पंचायत मंत्री पद से इस्तीफे के बाद बवाल मचा हुआ है। रविवार को सीएम हाउस में हुई विधायक दल की बैठक में भी वे उपस्थित नहीं रहे इसकी वजह से कुछ विधायक व मंत्रियों ने इस पर आपत्ति जताई है। बताया जा रहा है विधायक दल की बैठक में 14 विधायक व मंत्रियों ने टीएस सिंहदेव के पत्र पर आपत्ति जताते हुए इसे अनुशासनहीनता बताया है। इस मामले में मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आलाकमान का निर्णय सर्वोपरि है।

मुख्यमंत्री निवास में रविवार रात कांग्रेस विधायक दल की बैठक राष्ट्रपति चुनाव के मतदान को लेकर चर्चा के दौरान टीएस सिंहदेव के इस्तीफे का मामला उठा। बताया जा रहा है नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल आदि ने इस्तीफे वाले पत्र पर अपत्ति जताई है।

प्रदेश प्रभारी को सौंपा हस्ताक्षर वाला पत्र
विधायक दल की बैठक में मंत्री-विधायकों का कहना है कि सरकार ठीक तरह से काम कर रही है और ऐसे समय में टीएस सिंहदेव का यह इस्तीफे वाला पत्र सरकार की छवि बिगाडऩे का काम कर रही है। बैठक में दौरान टीएस सिंहदेव के इस्तीफे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने एक हस्ताक्षर युक्त पत्र प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को सौंपा गया। बताया जा रहा है, वे इस पत्र को दिल्ली आलाकमान के पास ले जाएंगे।

कृषि मंत्री ने कहा- विधायक आहत
विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि इस्तीफे को लेकर महराज साहब ने जो कारण गिनाए उससे विधायक आहत महसूस कर रहे हैं। प्रदेश पभारी पीएल पुनिया के समक्ष उन्होंने अपनी बातें रखी हैं। उन्होंने कहा कि पुनिया जी प्रदेश प्रभारी है और कांग्रेस हाईकमान के प्रतिनिधि हैं। वे दिल्ली में हमारी बातें रखेंगे और उसके बाद हो सकता है इसका बेहतर हल निकल जाए।

आलाकमान का निर्णय सर्वोपरी : टीएस सिंहदेव
विधायक दल की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर टीएस सिंहदेव नेे कहा कि आलाकमान का निर्णय सर्वोपरी है। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि उन्होंने केवल एक विभाग से इस्तीफा दिया है क्योंकि लोगों की मंशा के अनुसार काम नहीं कर पा रहा था और इससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही थी। विधायक दल की बैठक में उपस्थिति को मैंने सीएम भूपेश बघेल को अवगत करा दिया था। अब इस मामले में आलाकमान का जो भी निर्णय होगा वह मुझे मान्य होगा।

Big News : नए साल में मुख्यमंत्री बघेल की बड़ी घोषणा, मुख्यमंत्री आधारभूत शिक्षा प्रशिक्षण सहायता योजना होगी शुरू
धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण, कहा – इस बार साधुओं को निमंत्रण नहीं… महाशिवरात्रि पर शामिल होंगे सीएम बघेल
बीजापुर में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया, एक दिन पहले 7 नक्सलियों को किया था ढेर
Bijapur encounter : सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर, सभी के शव बरामद, सीएम साय बोले जल्द पूरा होगा संकल्प
एपीएल-बीपीएल श्रेणी के हितग्राहियों का भी टीकाकरण शुरू… 18 से 45 वर्ष के लोगों के कोरोना वैक्सिनेशन केंद्र का कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बोर्ड परीक्षाओं को लेकर केंद्र ने 25 मई तक राज्यों से मांगे लिखित सुझाव, शिक्षा मंत्री निशंक बोले- छात्रों का भविष्य महत्वपूर्ण विज्ञान के विद्यार्थी सीख रहे हैं और रोबोटिक्स की बारीकियां
Next Article विधायक देवेंद्र की पहल से शहर में खुलेंगे 42 लाख की लागत से 6 नए वाटर एटीएम खुद का भवन जल्द होगा तैयार, विधायक देवेंद्र यादव की पहल से तेजी से हो रहा निर्माण

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?