ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : रिटायर्ड बिजली कर्मी के घर पर लाखों की चोरी, घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर ले गया चोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : रिटायर्ड बिजली कर्मी के घर पर लाखों की चोरी, घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर ले गया चोर

By Mohan Rao
Published: December 21, 2024
Share
थाना जामुल
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में रिटायर्ड सीएसईबी कर्मचारी के घर पर लाखों के जेवर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घासीदास जयंती कार्यक्रम में गया परिवार जब रात  को वापस लौटा तो चोरी का पता चला। घर के भीतर अलमारी के लॉकर से सोने व चांदी के जेवर चोरी हो गए। चोर घर से लगभग 12 तोला सोने के आभूषण व लगभग 800 ग्राम चांदी के आभूषण सिक्कों के साथ चुरा ले गए। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद जामुल पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4), 305 (क) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खेदामारा गुलाब नगर निवासी भरत लाल गेण्ड्रे (66) सीएसईबी का सेवा निवृत्त कर्मचारी है। 18 दिसंबर को घासीदास जयंती दिवस पर पूरे परिवार सहित घर का ताला बंद कर शाम करीब 6.00 बजे घर से करीब एक किमी दूर गुरू घासीदास बाबा के मंदिर गये थे। रात्रि करीब 8 बजे उनका बेटा मनीष गेंड्रे मंदिर से वापस घर पहुंचा और मेनगेट का ताला खोला लेकिन गेट अंदर से बंद था। इसके बाद उसका भतीजा अनिकेत दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा तो मेनगेट की चिटकनी अंदर से बंद थी। घर के अंदर चैनल गेट में लगा ताला टूटा हुआ था।

इसके बाद मनीष और अनिकेत जाकर देखे तो बैडरूम का दरवाजा खुला था और आलमारी का दरवाजा व लाकर खुला था सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी लॉकर में रखे सोने चांदी के जेवर गायब मिले। मिलान करने पर सोने का 01 नग 04 तोले का रानी हार, सोने का 01 नग 03 तोले का रानी हार, सोने का 01 नग नेकलेस 02 तोला, सोने का सिक्का 01 नग 01 तोला का,  सोने का चैन 01 नग आधा तोला, सोने का रिंग 01 नग आधा तोला का, सोने का टाप्स 04 नग 01 तोला, सोने का सिक्का एक ग्राम 01 नग, चांदी का कमर बंद 01 नग 25 तोला, चांदी का कमर बंद 01 नग 20 तोले का चांदी का पायल 01 जोड़ी 10 तोला चांदी का पायल 01 जोड़ी 20 तोला, चांदी का सिक्का 20 नग अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। फिलहाल इस मामले में जामुल पुलिस ने अपराध दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।

एके शर्मा और जितिन प्रसाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए बीजेपी के मिशन 2022 में दोनों का क्या होगा रोल
महाभारत के इस किरदार को पर्दे पर निभाएंगे विक्की कौशल
Accident in Bhilai : नशेड़ी कार चालक ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी ठोकर, Video में देखें एक्सीडेंट का खौफनाक मंजर
Election Tour: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 12 से, अमित शाह करेंगे शुरूआत, जाने क्या रंग लाएगी यह यात्रा?
4 सीटों पर ओबीसी दाँव, महिलाओं की अनदेखी…. दुर्ग में कितना सटीक बैठेगी भाजपा की बाजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर रेलवे स्टेशन में पकड़ाया तोता तस्कर, दुर्ग विशाखापट्नम एक्सप्रेस से 105 तोते लेकर पहुंचा था रायपुर
Next Article महतारी वंदन योजना के तहत महासमुंद में महिलाओं को हर माह मिल रहे 14 हजार रुपए… जानिए कैसे किया यह कमाल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?