ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 2 कर्मवीर अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के लिए चयनित, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे पुरस्कृत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 2 कर्मवीर अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के लिए चयनित, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे पुरस्कृत

By Mohan Rao
Published: December 17, 2024
Share
अश्विनी वैष्णव
SHARE

रायपुर। भारतीय रेल द्वारा 101 कर्मचारियों और अधिकारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है। चयनित कर्मचारी एवं अधिकारियों को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा 21 दिसंबर, 2024 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इनमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दो कर्मचारी भी शामिल है। इस पुरस्कार के लिए चयनित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेलकर्मियों में राजेश कुमार तिवारी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (ट्रैक मशीन) हरीश कुमार बंजारे, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (टीआरडी) शामिल हैं।

चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों में 15 रेल कर्मियों को नवाचार, रेल की आय में वृद्धि हेतु शानदार प्रयास, उत्पादकता में वृद्धि के लिए समर्पण और आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए एवं स्वदेशी तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है। 16 कर्मचारी एवं अधिकारियों को अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की परवाह किए बिना दूसरों की जान एवं रेलवे की संपत्ति की रक्षा हेतु विशिष्ट कदम उठाने के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार दिया जा रहा है। 17 अधिकारियों और कर्मचारियों को रेल की आय बढ़ाने एवं टिकटलेस ट्रैवल एवं राजस्व की चोरी रोकने के प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है।

रेल परिचालन, सुरक्षा और संरक्षा तथा रेलवे की परिसंपत्तियों के बेहतर संरक्षण हेतु अद्वितीय प्रयास करने हेतु 22 कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है जबकि 16 कर्मचारी एवं अधिकारियों को विभिन्न परियोजनाएं रिकॉर्ड समय में पूरा करने के लिए चयनित किया गया है। राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय रेल का गौरव बढ़ाने वाले दो खिलाड़ियों को भी अति विशिष्ट रेल सभा पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है। मेडिकल, कार्मिक, ट्रैक मेंटेनेंस आदि से जुड़े 13 अधिकारियों और कर्मचारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है।

अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार हेतु चयनित कर्मचारी एवं अधिकारियों में सात सेंट्रल रेलवे के, तीन ईस्ट कोस्ट रेलवे के, पांच पूर्व मध्य रेल के, आठ पूर्व रेल के, पांच उत्तर मध्य रेल के, चार उत्तर पूर्व रेल के, दो पूर्वोत्तर रेल के, नॉर्दर्न रेल के 12, उत्तर पश्चिम रेल के चार, दक्षिण मध्य रेल के छ: दक्षिण पूर्व मध्य रेल के दो, दक्षिण पूर्व रेल के सात, दक्षिण रेल के आठ, दक्षिण पश्चिम रेल के चार, पश्चिम मध्य रेल के दो, पश्चिम रेल के आठ कर्मचारियों और अधिकारी शामिल हैं। भारतीय रेल द्वारा चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के एक कर्मचारी, डीएमडब्ल्यू के एक कर्मचारी, इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के एक, एनएफआरसी के एक, रेल कोच फैक्ट्री के एक, आरडीएसओ के एक, रेल बिल फैक्ट्री के एक, रेल बिल प्लांट के एक और रेलवे बोर्ड के छः अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है।

पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, चार बच्चों को लेकर कुएं में कूदी… तीन की मौत
Breaking News : आईपीएल सट्टे पर सीजी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पुणे से 26 सटोरिए गिरफ्तार
Fire in Durg : आधी रात दुर्ग की दो दुकानों में लगी भीषण आग, आग बुझाने अग्निशमन दल को घंटों करनी पड़ी मशक्कत
राममंदिर निधि समर्पण अभियान संपन्न, 2100 करोड़ मिले
गौठानों के स्वावलंबी होने से पूरा गांव हो रहा स्वावलंबी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway Breaking : ट्रेन से हो रही थी नेपाल के प्रतिबंधित डीपीडी की तस्करी, आरपीएफ व जीआरपी ने पकड़ा… हैरान कर देगी इसकी कीमत
Next Article जूनियर महिला एशिया कप 2024 : चीन को रौंदकर चैंपियन बनी भारत, सीएम साय बोले- हमारी बेटियां, हमारा गर्व!

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?