ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : बीजापुर में मुखबिरी के शक में पूर्व सरपंच की हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Breaking : बीजापुर में मुखबिरी के शक में पूर्व सरपंच की हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल

By Mohan Rao
Published: December 5, 2024
Share
नक्सली
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की हत्या कर दी है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई। गंगालुर एरिया कमेटी ने इसकी जिम्मेदारी ली है। एक अन्य घटना में बिरियाभूमि के पूर्व सरपंच को भी अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। उन्हें मंगलवार रात को पत्नी के सामने से अगवा किया था।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने बीती रात एक पूर्व सरपंच की पुलिस मुखीबरी के आरोप में धारदार हथियार से हत्या कर दी है। नैमेड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम उम्र 40 की नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। नक्सलियों की गंगालुर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पर्चा छोड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अपहरण कर पूर्व सरपंच की हत्या
मुखबिरी के शक में एक अन्य घटना में बिरियाभूमि के पूर्व सरपंच को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। मामला बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के आदवाड़ा से बिरियाभूमि के बीच का है। बीते दिनों बिरियाभूमि के पूर्व सरपंच सुकलु फरसा अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक काम से आश्रित गांव आदवाड़ा गये हुए थे। वहां से वापसी के दौरान नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया। बीती रात नक्सलियों ने उनकी हत्या कर शव के पास एक पर्चा छोड़ा है। जिसमें पूर्व सरपंच को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए उन्हें चेतावनी देने की बात लिखी हुई है। पर्चा में लिखा है कि फरसा को तीन बार चेतावनी दिया गया था। नहीं समझ पर चौथी पीएलजीए ने मौत की सजा दी है।

परिजनों व बेटी ने लगाई थी रिहाई की गुहार
सुकलु फरसा के अपहरण के बाद उसके परिजनों ने मीडिया व सोशल मीडिया के जरिये रिहाई की गुहार भी लगाई। पूर्व सरपंच की बेटी ने सोशल मीडिया से अपने पिता की सकुशल रिहाई की मार्मिक गुहार लगाई है। पूर्व सरपंच की नाबालिग बेटी यामिनी फरसा ने सोशल मीडिया के जरिये अपने पिता को निर्दोष बताते हुए उन्हें रिहा करने की मार्मिक गुहार लगाई। इसके बाद भी नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी।

Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ के गौठान बनेंगे अभयारण्य
सीएम साय अपने पसीने से लिख रहे हैं विकास की गाथा, नई उद्योग नीति से बस्तर में होगा विकास का नया सूर्योदय: दक्ष वैद्य
20 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पिनराई विजयन, कैबिनेट में होंगे 21 मेंबर्स
जीएसटी बचत उत्सव का जायजा लेने बाजार पहुंचे सीएम साय, व्यापारियों से किया संवाद… दिखा उत्साह
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 3455 नए मामले आए, चार की गई जान, 13066 एक्टिव केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दक्ष वैद्य ने मंत्री नेताम से युवाओं को सत्ता एवं संगठन में पर्याप्त भागीदारी दिलाने की मांग दक्ष वैद्य ने मंत्री नेताम से युवाओं को सत्ता एवं संगठन में पर्याप्त भागीदारी दिलाने की मांग
Next Article छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : नारायणपुर में एक जवान शहीद, सीएम साय ने बलिदान को किया नमन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?