ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी : सुरक्षाबल के जवानों ने आठ आईईडी बम बरामद कर किया निष्क्रिय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeaturedKanker

नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी : सुरक्षाबल के जवानों ने आठ आईईडी बम बरामद कर किया निष्क्रिय

By Mohan Rao
Published: November 30, 2024
Share
नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी : सुरक्षाबल के जवानों ने आठ आईईडी बम बरामद कर किया निष्क्रिय
SHARE

कांकेर/भिलाई। सीमा सुरक्षा बल व डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएफ और डीआरजी के जवानों ने संयुक्त अभियान के दौरान अतखड़ियांपारा गांव के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों और आम जनता को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाये गये सात टिफिन और एक कुकर आईईडी को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है। सात टिफिन आईईडी में हर टिफिन का वजन लगभग दो से तीन किलोग्राम व  कुकर आईईडी का वजन लगभग दो किलोग्राम था।

दरअसल सटीक सूचना मिलने पर कांकेर जिले के थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएफ और डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम डिमाइनिंग के लिए रवाना हुई थी। संयुक्त अभियान के दौरान अतखड़ियाँपारा गांव के पास माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों एवं आम जनता को भारी मात्रा में नुकसान पहुचाने के इरादे से लगाये गये 07 टिफ़िन आईईडी (हर टिफ़िन का वजन लगभग 02 से 03 किलोग्राम) और 01 कुकर आईईडी (वजन लगभग 02 किलोग्राम) को बरामद किया गया। बीएसएफ के बम्ब निरोधक दस्ते ने यथास्थान पर सभी आईईडी को निष्क्रिय करके माओवादियों के खतरनाक मंसूबो पर पानी फेर दिया।

समय रहते उपरोक्त आईईडी का पता लगाकर बर्बाद नहीं किया जाता तो काफी मात्रा में जान-माल की हानि हो सकती थी, लेकिन जवानों की सजगता के कारण नक्सली अपने मंसूबों में एक बार फिर नाकामयाब हो गये। सीमा सुरक्षा बल की इस अपार सफलता पर भिलाई (छत्तीसगढ़) स्थित सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह ने टीम के सभी कार्मिको को बधाई दी और आम नागरिको को यह भरोसा दिलाया कि बीएसएफ आप लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में हम आपकी सुरक्षा के लिए तत्परता एवं बहादुरी से ऐसे ही कार्रवाई करते रहेगें।

जनता से जुड़ी सभी सेवाएं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में होना चाहिए : मुख्य सचिव
नहीं थम रही ओबीसी आरक्षण पर रार, बंद हुए बाजार
भेंट-मुलाकात अभियान: राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए उमेश्वरपुर में गठित होगी नवीन उप तहसील: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम को मिली  नई उम्मीद- अब विशेष विद्यालय में मिलेगा शिक्षण और छात्रवृत्ति
सब-इंस्पेक्टर रिश्वतखोरी में गिरफ्तार, CBI के छापे में घर से 1.12 करोड़ रुपये कैश बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में ई-बस संचालन का रास्ता साफ, सुडा नोडल एजेंसी… चार शहरों में चलेंगी 240 बसें
Next Article CG News : सरकारी नौकरी की जिद में दुल्हन ने लौटाई बारात, एक झूठ से बिगड़ी बात… जानिए क्या है पूरा मामला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?