ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : सरकारी नौकरी की जिद में दुल्हन ने लौटाई बारात, एक झूठ से बिगड़ी बात… जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Latest News
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ
October 13, 2026
खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी
October 13, 2026
नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalrampurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

CG News : सरकारी नौकरी की जिद में दुल्हन ने लौटाई बारात, एक झूठ से बिगड़ी बात… जानिए क्या है पूरा मामला

By Mohan Rao Published November 30, 2024
Share
सरकारी नौकरी के चक्कर में दुल्हन ने लौटाई बारात
SHARE

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सरकारी नौकरी की जिद में एक दुल्हन ने जयमाला के बाद शादी से इनकार कर दिया। दरअसल दूल्हा प्राइवेट नौकरी करता है और उसकी सैलेरी भी सवा लाख से ज्यादा है इसके बाद भी दुल्हन ने बारात वापस लौटा दी। परिवार वाले लाख मिन्नते करते रहे और लड़के ने अपनी सैलरी स्लिप भी दिखाई इसके बाद भी बात नहीं बनी। लड़की कहना था उससे झूठ बोला गया इसलिए वह शादी नहीं करेगी। आखिरकार मामला पंचायत तक पहुंचा और बारात को वापस लौटना पड़ा।

शादी में दहेज को लेकर बवाल आम बात है लेकिन यहां लड़के वालों की तरफ से बोले गए एक झूठ से मामला बिगड़ गया। दरअसल बलरामपुर- रामानुजगंज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत राकेश कुमार पाल के पुत्र अभिजीत सिंह पाल की शादी उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के ग्राम देवरान गढ़िया में तय हुई। अभिजीत के पिता राकेश कुमार पाल ने बताया कि करीब एक वर्ष से रिश्ते की बात चल रही थी जिसके बाद शादी तय हुई। करीब 90 बाराती हम लोग उत्तर प्रदेश लेकर गए थे। यूपी के फर्रुखाबाद के गंगा गली स्थित एक गेस्ट हाउस में बारात गई थी।

जयमाला के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार
लड़कीवालों ने बारातियों का स्वागत किया। देर रात जयमाला कार्यक्रम भी धूमधाम से संपन्न हो गया। इसी बीच रात एक बजे दुल्हन को पता चला कि लड़का प्राइवेट नौकरी करता है इसके बाद वह भड़क गई और शादी करने से साफ इनकार कर दिया। लड़केवालों ने जब दुल्हन से शादी न करने की वजह जानी तो उसने साफ कह दिया कि वह ऐसे लड़के से शादी नहीं करेगी जो प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। काफी देर तक मान-मनौव्वल चलता रहा, लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। दरअसल लड़की को बताया गया कि लड़के की सरकारी नौकरी है। लड़की का कहना था कि लड़का सरकारी नौकरी में नहीं है, उससे झूठ बोला गया।

दूल्हे की सैलरी सवा लाख रुपए
दूल्हे ने बताया कि वह सिविल इंजीनियर है। वह नॉर्दन कोल इंडिया भारत सरकार सोनभद्र में सर्फेस माइनर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है जिसकी तनख्वाह एक लाख 28 हजार रुपये महीने हैं। इसके लिए उसने दुल्हन को अपनी सैलेरी स्लिप भी दिखाई। लेकिन दुल्हन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। पंचायत के बाद फैसला हुआ कि दोनों पक्षों की ओर से जो लेन-देन हुआ है, उसे लौटा दिया जाए। और इस तरह लड़के वालों को अपनी बारात वापस लानी पड़ी।

You Might Also Like

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ

खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी

सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा

Mohan Rao November 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी : सुरक्षाबल के जवानों ने आठ आईईडी बम बरामद कर किया निष्क्रिय
Next Article वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ लॉन्च, माताओं-बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?