ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन सफर के लिए तैयार, तस्वीरों में देखें ट्रेन की खूबसूरती… जानिए कब उतरेगी ट्रैक पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDelhiFeaturedNationalRailway NewsRaipur

गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन सफर के लिए तैयार, तस्वीरों में देखें ट्रेन की खूबसूरती… जानिए कब उतरेगी ट्रैक पर

By Mohan Rao
Published: November 23, 2024
Share
गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन सफर के लिए तैयार
SHARE

7 स्टार होटल से कम नहीं है ये गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन, चार लाख रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे सफर के लिए

नईदिल्ली/रायपुर। भारतीय रेलवे और IRCTC की लग्जरी ट्रेनों में से एक गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन एकबार फिर ट्रैक पर उतरने को तैयार है। कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली Golden Chariot Luxury Tourist Train इस बार 14 दिसंबर को रवाना हो रही है। ट्रेन में 13 डबल बेड केबिन, 26 ट्विन बेड केबिन और दिव्यांग मेहमानों के लिए 1 केबिन है। 40 केबिन वाले इस शाही ट्रेन में 80 यात्री सफर कर सकते हैं।

Contents
  • 7 स्टार होटल से कम नहीं है ये गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन, चार लाख रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे सफर के लिए
  • 2024-25 के लिए यह है इसका रुट

इस ट्रेन का नाम गोल्डन चैरियट है जिसका मतलब होता है स्वर्ण रथ। यात्रियों को शाही फील देने के लिए ट्रेन के सभी आलीशान केबिन एयर कंडीशनर और वाई-फाई से लैस हैं। सभी केबिन में गद्देदार फर्नीचर, लग्जरियस बाथरूम, आरामदायक बेड, शानदार टीवी जिसमें कई ओटीटी के मजे लिए जा सकते हैं। ट्रेन में सैलून का भी खास इंतजाम है।

देशी और विदेशी व्यंजनों का विशेष प्रबंध
गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन में देशी और विदेशी व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया है। जिसके लिए रुचि और नालापक नाम के दो बेहतरीन रेस्तरां हैं। जहां शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजन इंटरनेशनल ब्रांडों के क्रॉकरी और कटलरी में परोसे जाएंगे। यात्रियों की सेहत और आरामदायक सफर के लिए इस गोल्डन चैरियट ट्रेन में आरोग्य स्पा भी हैं, जहां स्पा थेरेपी समेत कई स्पा का आनंद लिया जा सकता है। यही नहीं सेहत का ख्याल रखने के लिए एक हाइटेक जिम भी है जहां वर्काउट के लिए बेहद आधुनिक एक्सरसाइज मशीने हैं।

पांच दिन के सफर का किराया 4 लाख से ज्यादा
मेहमानों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी ट्रेन सीसीटीवी कैमरे और फायर अलार्म सिस्टम से लैस है। पूरी ट्रेन किसी 7 स्टार होटल से कम नहीं है। लग्जरी ट्रेन 5 रातें और 6 दिन गुजारने के लिए आपको मात्र 4,00,530 और 5% GST देना होगा। जिसमें रहना, खाना,  प्रवेश टिकट, गाइड आदि शामिल है। अधिक जानकारी के लिए www.goldenchariot.org वेबसाइट पर विजिट करें या फिर goldenchariot@irctc.com पर अपने सवाल भेजें। साथ ही +91 8585931021 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

2024-25 के लिए यह है इसका रुट

कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन) – बेंगलुरु से शुरू होकर बांदीपुर, मैसूर, हलेबिदु, चिकमंगलूर, हम्पी, गोवा और वापस बेंगलुरु। दक्षिण के रत्न (5 रातें/6 दिन) – बेंगलुरु से शुरू होकर मैसूर, कांचीपुरम, महाबलीपुरम, तंजावुर, चेट्टीनाड, कोचीन, चेरतला और वापस बेंगलुरु।

  • 14 दिसंबर, 2024- कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन)
  • 21 दिसंबर, 2024-दक्षिण के रत्न (5 रातें/6 दिन)
  • 4 जनवरी, 2025- कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन)
  • 1 फरवरी, 2025 -कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन)
  • 15 फरवरी, 2025-दक्षिण के रत्न (5 रातें/6 दिन)
  • 1 मार्च, 2025- कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन)

दीपावली में गृहमंत्री ने दी 134 लाख की सौगात…. प्रगति नगर में 50 लाख की सड़क, शीतला तालाब के किनारे 35 लाख का उद्यान… छठ पूजा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला बल
एनएसओ द्वारा समय उपयोग सर्वेक्षण पर राज्‍यस्‍तरीय आंतरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में किया एक साल पूरा, 7 सालों के लिए है पर्याप्त ईंधन
छत्तीसगढ़ का रेंगानार गांव पूरे प्रदेश के लिए मिसाल…. यहां के हर नागरिक ने लगवाया है कोरोना से बचाव का टीका… जाने क्या है बस्तर के सुदूर गांव की प्रेरणादाई कहानी
Flurry of National Awards: प्रदेश की मिला एक और पुरस्कार, 21 को यह विभाग होगा सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर दक्षिण उपचुनाव : शुरू हुई मतगणना, पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा आगे…. दोपहर तक साफ होगी तस्वीर
Next Article रायपुर दक्षिण उपचुनाव : भाजपा के सुनील सोनी जीत की ओर, पांचवे राउंड के बाद 8365 मतों से आगे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?