ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग एसपी का इनाम 1000 रुपए कैंपेन : छावनी थाना क्षेत्र में पहली कार्रवाई, चाकूबाज ब्रुसली को भेजा जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग एसपी का इनाम 1000 रुपए कैंपेन : छावनी थाना क्षेत्र में पहली कार्रवाई, चाकूबाज ब्रुसली को भेजा जेल

By Mohan Rao
Published: November 22, 2024
Share
चाकूबाज ब्रुसली गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के एसपी जितेन्द्र शुक्ला द्वारा चाकू व कटरबाजी रोकने के लिए इनाम 1000 रुपए शुरू किया गया है। इसकी घोषणा के बाद जिले के छावनी थाना क्षेत्र पहली कार्रवाई की गई है। छावनी थाना क्षेत्र में कैंप 1 सुंदर नगर निवासी एक युवक ने चाकू लहराते इंस्टा में फोटो अपलोड किया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई कर युवक को गिरफ्तार किया। थाने में उससे परेड कराई। वहीं सूचना देने वाले को अब एक हजार रुपए इनाम दिया जाएगा।

बता दें दुर्ग जिले में बीते कुछ दिनों से चाकूबाजी व कटरबाजी की घटनाएं तेजी से बढ़ीं हैं। लगातार बदमाशों द्वारा चाकू व कटरबाजी से लोगों को घायल किया जा रहा है। चाकूबाजी व कटरबाजी रोकने के लिए दुर्ग जिले के एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने एक दिन पहले महत्वपूर्ण घोषणा की। एसपी शुक्ला ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर चाकू बाज व कटरबाजों की सूचना देने वालों को एक हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की। साथ ही सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने की भी बात कही। एसपी की घोषणा के बाद छावनी पुलिस ने पहली कार्रवाई कर बदमाश को जेल भेजा।

चाकू लहराते फोटो इंस्टा पर किया अपलोड़
दरअसल सुंदर नगर कैंप 1 निवासी जे. पवन उर्फ ब्रुसली ने इंस्टा पर एक फोटो अपलोड किया जिसमें वह चाकू के साथ पोज दे रहा है। छावनी पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने ब्रुसली को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने चाकू वाली फोटो इंस्टा पर अपलोड करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार किया और थाने उसकी परेड भी कराई। कान पकड़कर उससे माफी मंगवाते हुए दोबारा ऐसा न करने की शपथ कराई गई। ब्रुसली के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट  के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस पूरी कार्रवाई में एएसआई विनय रजक, आरक्षक विकास सिंह, तालेन्द्र चन्द्राकर की सराहनीय भूमिका रही है।

मुख्यमंत्री आज तेन्दूपत्ता संग्राहकों को देंगे सामाजिक सुरक्षा योजना की राशि,  बिलासपुर व अम्बिकापुर में सी-मार्ट का करेंगे शुभारंभ
हमारे कका भूपेश ने पेश किया विकास का बजट- किसान, मजदूर, युवाओं से लेकर हर वर्ग के हित का रखा ध्यान : देवेंद्र यादव
Big Road Accident : 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 36 की मौत और 19 घायल
अंतरजातीय शादी करने पर पिता ने गर्भवती बेटी का रेता गला, मां देखते ही हो गई बेहोश
भिलाई में एमआईसी का बड़ा निर्णय : बकाया टैक्स एकमुश्त जमा करने पर मिलेगी 10 प्रतिशत छूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा जिला अस्पताल, एनजीओ के भरोसे हो रहे ऑपरेशन स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा जिला अस्पताल, एनजीओ के भरोसे हो रहे ऑपरेशन
Next Article प्रदेश के 6 स्वास्थ्य केंद्रों को प्रदान किया गया एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन, स्वास्थ्य मंत्री ने दी डॉक्टरों व मेडिकल स्टॉफ को बधाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?