ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा जिला अस्पताल, एनजीओ के भरोसे हो रहे ऑपरेशन
Share
Notification Show More
Latest News
चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान
October 14, 2026
पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी
October 14, 2026
विकसित भारत @2047 के संकल्प को मजबूती दे रही देश की तेज आर्थिक प्रगति : मुख्यमंत्री साय
October 14, 2026
बड़ा हादसा : बीच नदी नाव पलटने से एक ही परिवार की 7 बच्चियों सहित 13 बच्चों की मौत
October 14, 2026
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsChhattisgarhFeatured

स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा जिला अस्पताल, एनजीओ के भरोसे हो रहे ऑपरेशन

By Om Prakash Verma Published November 22, 2024
Share
स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा जिला अस्पताल, एनजीओ के भरोसे हो रहे ऑपरेशन
स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा जिला अस्पताल, एनजीओ के भरोसे हो रहे ऑपरेशन
SHARE

बालोद (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर बड़ी-बड़ी भवन तो तैयार हैं लेकिन इन भवनों में सुविधा देने वाले चिकित्सक की संख्या नाम मात्र की है। नेत्र विशेषज्ञ की कमी की वजह से विगत महीने भर से मोतियाबिंद के ऑपरेशन न के बराबर हुए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि भले ही नेत्र चिकित्सक नहीं हैं लेकिन हम स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से मोतियाबिंद के ऑपरेशन कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग कब तक स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से चिकित्सकीय सेवाएं जारी रख पाता है।

विशेषज्ञों की कमी
बालोद जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी काफी कमी है। जिला चिकित्सालय के लिए 30 विशेषज्ञ पद हैं जिसमें से महज 11 विशेषज्ञ ही कार्यरत हैं और उसमें से दो राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन से जुड़े हुए हैं। अब जिस विभाग को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने की जिम्मेदारी है उसे ही खुद अपनी सुविधाओं के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बालोद जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं आखिर कैसी हैं।

सिजेरियन मामले ज्यादातर होते हैं रेफर
आपको बता दें कि जिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान लोगों को ऑपरेशन के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता है। ज्यादातर मामले निजी अस्पतालों को रेफर कर दिए जाते हैं। जिसके कारण लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। विशाल भवन होने के बाद भी जिला अस्पताल आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है, क्योंकि यहां पर चिकित्सक ही नहीं है। आपको बता दें कि बालोद में स्वास्थ्य सेवाएं सरकारों के आने और जाने से भी नहीं सुधार पाई है।

जानें क्या बोले अधिकारी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महेश सूर्यवंशी ने बताया कि हम लगातार यहां पर नेत्र संबंधित ऑपरेशन स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से कर रहे हैं जो नेत्र चिकित्सक थे उनका रिटायरमेंट हो गया, हालांकि उन्हें उनको फिर काम मिलने की प्रक्रिया चल रही है।

You Might Also Like

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

विकसित भारत @2047 के संकल्प को मजबूती दे रही देश की तेज आर्थिक प्रगति : मुख्यमंत्री साय

बड़ा हादसा : बीच नदी नाव पलटने से एक ही परिवार की 7 बच्चियों सहित 13 बच्चों की मौत

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma November 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : जशपुर में आधा दर्जन कबाड़ियों पर पुलिस की रेड, कांसे के बर्तनों के लाखों रुपए कैश बरामद
Next Article दुर्ग एसपी का इनाम 1000 रुपए कैंपेन : छावनी थाना क्षेत्र में पहली कार्रवाई, चाकूबाज ब्रुसली को भेजा जेल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?