ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में ट्रेन हादसे से मचा हड़कंप, स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी डिरेल… कई यात्री घायल
Share
Notification Show More
Latest News
दूरस्थ ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में शासकीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेवा सेतु पोर्टल से आम नागरिकों को घर के नजदीक मिलेंगी 900 से अधिक शासकीय सेवाएं
October 15, 2026
पांच लाख रुपये के ऋण से बढ़ाया कारोबार, परिवार के साथ मिलकर गढ़ रहीं आत्मनिर्भरता की राह
बिहान से हुनर को मिली नई पहचान, मूर्ति निर्माण से परिवार को सशक्त बना रहीं संतोषी प्रजापति
October 15, 2026
शाला नायक सुमन के हाथों कराया भूमिपूजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
October 15, 2026
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ के होनहार छात्र कृष्ण अग्रवाल का सम्मान, राष्ट्रीय स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा
October 15, 2026
भिलाई के मूर्तिकार अंकुश का कमाल : नवरात्रि पर संगमरमर तराशकर बनाई मां दुर्गा की सूक्ष्म प्रतिमा
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway News

भिलाई में ट्रेन हादसे से मचा हड़कंप, स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी डिरेल… कई यात्री घायल

By Mohan Rao Published November 14, 2024
Share
बीएमवाई चरोदा में मॉकड्रिल
SHARE

भिलाई के BMY चरोदा में ट्रेन डिरेल होने की स्थिति में आरपीएफ, एनडीआरएफ और रेलवे प्रशासन ने किया मॉकड्रिल

भिलाई।  चरोदा स्थित बीएमआई के पास गुरुवार सुबह ट्रेन हादसे की खबर से हड़कंप मच गया। भिलाई मार्शलिंग यार्ड से लगे उरला दुग्ध संयंत्र के पास स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी डिरेल हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ कटक की टीम ने आरपीएफ और रेलवे की दुर्घटना राहत टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान डिरेल बोगी में बैग के अंदर बम पाया गया। जिसे बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया। घटना में घायल यात्रियों को मौके पर प्राथमिक उपचार देकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया। दरअसल यह कोई

यह घटना सही नहीं बल्कि मॉकड्रिल था। इस बात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत की सांस ली। मॉकड्रिल के दौरान अधिकारियों ने यात्रियों के बचाव व राहत कार्यों का अवलोकन किया। इससे पहले श रेलवे की ओर से आपातकालीन सायरन बजने लगा। साथ ही बीएमवाय उरला से लगे दुग्ध संयंत्र के पास स्पेशल पैसेंजर ट्रेन के डिरेल हो जाने की सूचना प्रसारित की गई।इसके साथ ही सरकारी मशीनरी एक्टिव हो गई और एडीआरएम बजरंग अग्रवाल सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरपीएफ, रेलकर्मी, पुलिस, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड, एनडीआरएफ, और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंची।

इसके बाद बचाव कार्य के लिए वृहद स्तर पर ऑपरेशन चलाया गया। डिरेल हुई बोगी के अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आपदा प्रबंधन टीमों ने ऊपर छत को काटकर रास्ता बनाया। फिर घायल यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजा गया। इस दौरान आरपीएफ की टीम ने बोगी का बारीकी से निरीक्षण किया तो एक संदिग्ध बैग मिला। बैग खोलकर देखने पर उसमें बम पाया गया। तत्काल बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया। दस्ते ने आकर बम को निष्क्रिय कर दिया। लोगों को राहत तब मिली, जब पता चला कि यह एक मॉकड्रिल था।

रेलवे का मॉकड्रिल

हर दो साल में होता है मॉकड्रिल – अग्रवाल
रायपुर रेल मंडल के एआरएम बजरंग अग्रवाल ने बताया कि रेलवे द्वारा किसी भी आपदा प्रबंधन को परखने के लिए हर दो साल में मॉकड्रिल किया जाता है। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य यही रहता है कि दुर्घटना होने पर कैसे जल्दी से जल्दी उससे निपटा जाए। दुर्घटना में फंसे लोगों को बचाना सबसे जरूरी होता है‌। इसके लिए मॉकड्रिल में सभी एजेंसियों ने भाग लिया। इसमें एनडीआरएफ कटक और रेलवे सहित तमाम टीमों ने भाग लिया। इस दौरान सभी टीमों ने अच्छा कार्य किया।

दिल्ली हेड क्वार्टर से मिलता है शेड्यूल – योगी
एनडीआरएफ कटक के डिप्टी कमांडेंट कन्हैया योगी ने बताया कि आपदा प्रबंधन के मॉकड्रिल का शेड्यूल उन्हें दिल्ली हेड क्वार्टर से मिलता है। उसी शेड्यूल के अनुसार आज रेलवे के इस मॉकड्रिल में उनकी टीम ने हिस्सा लिया। टीम जब पहुंची तो बचाव कार्य में स्थानीय एजेंसियां जुटी हुई थी। डिरेल बोगी में यात्रियों के फंसे होने की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ ने वेंटिलेटर के माध्यम से अंदर की हवा को बाहर निकाला फिर रेस्क्यू करते हुए फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के बाद अस्पताल भेजा।

You Might Also Like

सेवा सेतु पोर्टल से आम नागरिकों को घर के नजदीक मिलेंगी 900 से अधिक शासकीय सेवाएं

बिहान से हुनर को मिली नई पहचान, मूर्ति निर्माण से परिवार को सशक्त बना रहीं संतोषी प्रजापति

रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ के होनहार छात्र कृष्ण अग्रवाल का सम्मान, राष्ट्रीय स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा

भिलाई के मूर्तिकार अंकुश का कमाल : नवरात्रि पर संगमरमर तराशकर बनाई मां दुर्गा की सूक्ष्म प्रतिमा

Mohan Rao November 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धान खरीदी से पहले ही छत्तीसगढ़ पहुंचने लगा दूसरे राज्यों का धान, कोंडागांव में 364 क्विंटल धान और मक्का जब्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Next Article Bhilai Breaking : शहर में थम नहीं रही कटरबाजी, छावनी में युवक के पीट पर बदमाशों ने किया वार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?