ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुपेला हत्याकांड : 24 घंटे के भीतर पकड़ाए आरोपी, पुलिस से बचने भाग रहे थे बदमाश… जानिए क्या है हत्या की वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

सुपेला हत्याकांड : 24 घंटे के भीतर पकड़ाए आरोपी, पुलिस से बचने भाग रहे थे बदमाश… जानिए क्या है हत्या की वजह

By Mohan Rao
Published: November 3, 2024
Share
सुपेला में हत्या के आरोपी पकड़ाए
SHARE

भिलाई। लक्ष्मीनगर सुपेला में शनिवार की शाम को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटों के भीतर ही आरोपियों को दबोच लिया है। घटना में कुल चार आरोपी ट्रेस हुए हैं जिनमें से मुख्य आरोपी सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। खासबात यह है कि मुख्य आरोपी नाबालिग है जिसने तैश में आकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी नाबालिग के साथ राहुलवा और रोशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

बता दें सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मी नगर पुराने देशी शराब भट्टी के पास शाम 6:30 बजे धीरज महानंद उर्फ टकला की हत्या कर दी गई थी। धीरज महानंद हत्या के मामले में बिलासपुर जेल से छूटकर आया था। बताया जा रहा है कि गौरा-गौरी पूजा के दौरान धीरज महानंद (25) की हत्या उसके ही दोस्तों ने मिलकर की। धीरज को लहूलुहान हालत में शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में पुलिस ने ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

कुम्हारी से पकड़ाए आरोपी
हत्याकांड के बाद सुपेला थाने की पुलिस व एआईसीसी की टीम लगातार आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार छिप रहे थे। इनपुट के आधार पर पुलिस ने पीछा किया आरोपियों को कुम्हारी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने राहुलवा, रोशन यादव व नाबालिग आरोपी को दबोचा। पूछताछ में पता चला है कि इस हत्याकांड में एक और युवक शामिल है उसकी भी तलाश की जा रही है।

तैश में आकर दिया वारदात को अंजाम
इस पूरी हत्याकांड के पीछे की वजह गुस्सा व आवेश है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मृतक व आरोपी सभी दोस्त हैं। गौरागौरी के दिन लगभग 4 बजे धीरज महानंद का विवाद हुआ था। इसके बाद रोशन यादव अपनी स्कूटी पर धीरज को बिठाकर राहुलवा और एक नाबालिग के पास ले गया। यहां इनके बीच में विवाद शुरू हो गया। धीरज कहने लगा कि मैं किसी को कुछ नहीं समझता। अपने पार्टनर को भी कुछ नहीं समझा तो तुम लोग क्या हो। इसके बाद नाबालिग सहित तीनों तैश में आ गए। नाबालिग आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे धीरज उर्फ टकला की मौत हो गई।

मृतक के खिलाफ सुपेला में दर्ज हैं दो मामले
एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मृतक धीरज महानंद उर्फ टकला के खिलाफ सुपेला थाना में दो प्रकरण दर्ज हैं। बिलासपुर में एक हत्या के बाद से वह जेल में बंद था। दो माह पहले ही वह जेल से छूटकर भिलाई पहुंचा था। भिलाई पहुंचने के बाद दंबगई दिखाने लगा था। शनिवार को भी विवाद के बाद इसके दोस्तों ने इसका मर्डर कर दिया है। इस मामले में एक और आरोपी चिह्नित किया गया है जिसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय की पहल : फरसाबहार में खुलेगा सत्यसाईं मातृत्व शिशु अस्पताल, पांच एकड़ भूमि चिन्हांकित
भूसे की बोरियों भरकर ले जा रहे गांजा, कवर्धा पुलिस की जांच में पकड़ाए दो तस्कर, 2 करोड़ का गांजा जब्त
दुर्ग के इन थानों में चली कॉम्बिंग गश्त, छावनी पुलिस ने पकड़े इतने वारंटी की एसपी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री की डीएम के साथ बैठक: पीएम बोले- बजट बढ़ता रहा लेकिन आजादी के 75 साल बाद भी कई जिले पीछे ही रह गए
दक्ष वैद्य ने किए जनसेवा के कार्य, लिया बुजुर्गों से आशीष, युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वृद्धाश्रम में बड़े बुजुर्गों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बुलेट फाइनेंस हो गई और पता भी नहीं चला, घर पहुंची आरसी तो हैरान रह गया शख्स… जानिए क्या है पूरा मामला
Next Article मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ, दर्शकों को हर घंटे मिलेगी फ्री बस सेवा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?