ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : ब्रूसली हत्याकांड का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, चार माह से था फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : ब्रूसली हत्याकांड का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, चार माह से था फरार

By Mohan Rao
Published: October 20, 2024
Share
SHARE

भिलाई। करीब चार माह पूर्व ग्राम देवबलौदा में हुए ब्रूसली हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी के तलाश में पुलिस के द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। चार माह की फरारी के बाद आरोपी देवबलौदा आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस मामले में पहले एक नाबालिग सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें यह घटना 5 जून 2024 की है। रात करीबन 09.00 बजे मुकेश और जय सिंह शराब पीने बंधवा तालाब देवबलोदा की ओर गया जहां पर एल. चिरंजीव उर्फ ब्रूसली अपने अन्य दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। सभी लोग आपस में मिलकर शराब पीये और कुछ देर बाद ब्रूसली के दोस्त लोग चले गए। इसके बाद मुकेश, जयसिंह और बुसली तीनों बैठे थे। मुकेश शराब लेने देवबलोदा शेखर के घर गया शराब नही मिलने से वापस बंधवा तालाब देवबलौदा आ गया। ब्रूसली ने शेखर को फोन कर बंधवा तालाब के पास मैदान में शराब लेकर आने कहने पर शेखर शराब लेकर आया जहां पर चारों लोग शराब पीये। कुछ देर बाद शेखर चला गया।

इसके बाद रात्रि करीबन 10.40 बजे भीम बघेल, अर्जुन बघेल, अजय बांधे तीनों मोटर सायकल से आए। पुरानी रंजिश को लेकर एल. चिरंजीव को भीम बघेल ने अपने हाथ में रखे लोहे के धारदार हथियार से, अर्जुन बघेल ने लोहे के राड से तथा अजय बांधे ने डण्डा से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे ब्रुसली जमीन पर गिर गया जिसे देखकर मुकेश और जयसिंह डर के कारण वहां से हट गये। इस दौरान कुछ साथी और आए और एल चिरंजीव को मारकर मोटर सायकल से भाग गये। इस घटन में एल चिरंजीव उर्फ ब्रूसली का घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गया था।

प्रकरण में विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी अर्जुन बघेल, दीपक उर्फ गोलू टण्डन, राजेश कुर्रे, भूपेन्द्र टण्डन, जसवंत मारकण्डे, देवा बंजारे, सुनील बांधे, चंद्रशेखर उर्फ शेखर सेन, अजय बाद एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण का मुख्य आरोपी भीम बघेल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, आरोपी की पतसाजी हेतु मुखबिर लगाया गया था। मुखबिर के जरिएआरक्षक शशीकांत यादव को सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी भीम बघेल ग्राम देवबलौदा कुछ काम से आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि ब्रूसली की हत्या के बाद वह नेपाल भाग गया था। कुछ दिन रहने के बाद नागपुर रह रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा 302, 147, 148, 149, 120ची भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

सुंदर प्राकृतिक परिवेश, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और शांत वातावरण अब फिर से बन रही है बस्तर की पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
इन लोगों के लिए हानीकारक हो सकता है लहसुन, जानें इसके नुकसान
स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल, कलेक्टर और एसपी ने किया व्यवस्थाओं का अवलोकन
दर्दनाक : सरगुजा में बेटी को लेकर फांसी पर झूली मां, पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम
Breaking News : सुपेला अंडरब्रिज के विरोध में बैठे व्यापारियों से मिले सांसद बघेल, इंजीनियर के साथ चर्चा कर सुलझाई समस्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : अंबिकापुर में हो गई हवाई सेवा की शुरुआत, पीएम मोदी ने वर्चुअली किया मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा का लोकार्पण
Next Article बंगाल की खाड़ी में उठ रहा एक और तूफान, 23 अक्टूबर तक पहुंचेगा तट पर… दो राज्यों में अलर्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?