भिलाई। दुर्ग से पलासा, बरहमपुर तक वया विजय नगरम नई ट्रेन चलाया जाने की मांग को लेकर आंध्र उत्कल संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने दुर्ग सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में केन्द्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से रेलव भवन नईदिल्ली में मुलाकात की। इस मौके पर आंध्र उत्कल संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर मंडल पूर्व रेल्वे सलाहकार समिति सदस्य के उमाशंकर राव, डॉ. एस आदिनारायण, कैप्टन संजीव, रोशन ताम्रकार, एल श्रीनिवास राव ने दुर्ग से पलासा, बरहमपुर तक नई ट्रेन चलाने के संबंध में मांग पत्र सौंपा है।

आंध्र उत्कल संघर्ष समिति के अध्यक्ष व पूर्व रेल्वे सलाहकार समिति सदस्य के उमाशंकर राव ने बताया कि उक्त मांग पर सांसद विजय बघेल ने दो बार लोकसभा में पहल कर अपनी सहभागिता निभाई। इसके अलावा केन्द्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर शीघ्र नई ट्रेन को चलाया जाने पर बल दिया। केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने जल्द ही इस मांग पर परिशीलन कर समाधान करने की सहमति जताई। दुर्ग से पलासा, बरहमपुर तक वया विजय नगरम नई ट्रेन प्रारंभ किए जाने की पर लाखों आंध्र उत्कल वासियों तथा पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा बुजुर्गो, महिलाओं एवं बच्चों को भी सफर करने में आसानी होगी।




