ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ज़ी सिनेमा पर चंदू चैंपियन के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर कबीर खान के साथ एक ख़ास चर्चा
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

ज़ी सिनेमा पर चंदू चैंपियन के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर कबीर खान के साथ एक ख़ास चर्चा

By Om Prakash Verma Published October 18, 2024
Share
ज़ी सिनेमा पर चंदू चैंपियन के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर कबीर खान के साथ एक ख़ास चर्चा
ज़ी सिनेमा पर चंदू चैंपियन के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर कबीर खान के साथ एक ख़ास चर्चा
SHARE

मुंबई/ ज़ी सिनेमा इस वीकेंड चंदू चैंपियन के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ मुरलीकांत पेटकर का बेमिसाल सफर लेकर आ रहा है – एक ऐसा इंसान जिसने अविश्वसनीय मुश्किलों को पार किया और ऐसी शख्सियत हासिल की जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है! कबीर खान द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन की दमदार एक्टिंग वाली यह फिल्म न सिर्फ इंसानी जज़्बे की जीत दर्शाती है बल्कि हौसले की सच्ची कहानियों को भी सलाम करती है। इस मौके पर निर्देशक कबीर खान बताते हैं कि भारत के पहले पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता की कहानी को जीवंत करने के दौरान उन्हें किन-किन अनुभवों से गुजरना पड़ा …

  • कार्तिक आर्यन हल्के-फुल्के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। आपको कैसे लगा कि वो इस रोल के लिए सही हैं?

अगर आप मेरे पूरे करियर को देखें, तो मैं कभी भी किसी एक्टर की खास इमेज के हिसाब से नहीं चलता। मैं एक्टर्स में सिर्फ काबिलियत देखता हूं। और, इस मामले में, मैंने कार्तिक में वो लड़कपन वाला उत्साह देखा जिसकी जरूरत मुरलीकांत पेटकर के किरदार के लिए थी। मैंने कार्तिक में वो भूख भी देखी – कुछ ऐसा करने की भूख जो वो करने के आदी नहीं हैं, जैसे कि एक ऐसे क्षेत्र में कदम रखना जो उनके लिए असहज है, और शरीर बदलाव के सफर से गुजरना। वो अपने बालों के लिए इतने मशहूर थे कि उन्हें अपने बाल कटवाने पड़े और खुद को अलग तरह से पेश करना पड़ा। और, कभी-कभी, जब आप किसी एक्टर में वो उत्साह देखते हैं, तो वह आधी लड़ाई जीत लेने जैसा होता है।

  • भारत के पहले पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर एक सच्चे राष्ट्रीय नायक हैं। आपको बड़े पर्दे पर उनकी कहानी दिखाने की प्रेरणा कहां से मिली?

कभी-कभी हम कहानियां नहीं चुनते, कहानियां हमें चुनती हैं। यह एक बहुत ही शानदार कहानी है। और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि यह मेरे पास आई क्योंकि यह उन सबसे दिलचस्प छिपी कहानियों में से एक है जो आपने कभी नहीं सुनी हैं। हम कभी-कभी अपनी कहानियों को विषयों में बांट देते हैं, जैसे यह एक खेल की कहानी है, यह एक नाटक की कहानी है। असल में, यह एक ऐसे इंसान की अद्भुत कहानी है जिसने हार मानने से इनकार कर दिया और जब आप इसे पढ़ते हैं, तो आप बहुत प्रेरित महसूस करते हैं। मुझे लगा कि यह कहानी इस देश को बताई जानी चाहिए क्योंकि यह एक ऐसा नायक है जिसे हम पूरी तरह से भूल चुके हैं। और जब आप फिल्म देखते हैं, तो आपको पता चलता है कि इस व्यक्ति ने क्या हासिल किया और कैसे हासिल किया – अगर आप उसका जश्न नहीं मनाते तो यह एक तरह से अपराध होगा।

  • जब आप युद्ध के दृश्यों को प्रस्तुत कर रहे थे, तब ख़ास तौर पर क्या चुनौतियां थीं?

चंदू चैंपियन में युद्ध के दृश्यों को प्रस्तुत करना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती थी। हम सच्चाई बरकरार रखने और कहानी कहने के बीच संतुलन बनाना चाहते थे। बड़ी मुश्किलों में से एक यह सुनिश्चित करना था कि कहानी के जज़्बात बनाए रखते हुए एक्शन सीक्वेंस वास्तविक लगें। हमें ऐतिहासिक संदर्भ और एक्टर्स की शारीरिक बनावट पर बारीकी से ध्यान देना था। इसके आलावा, मुश्किल कोरियोग्राफी के साथ बड़े पैमाने पर एक्शन दृश्यों को शामिल करने के लिए एक योजना और एक समर्पित क्रू की जरूरत थी। हमें सही माहौल बनाने के लिए स्थानों और सेट डिज़ाइन के मामले में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन कुल मिलाकर, यह इस आदमी की कहानी को सुर्खियों में लाने के बारे में था और हमने इसे बेहतरीन तरीके से किया।

You Might Also Like

नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई

घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

Om Prakash Verma October 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 9 वर्षों से लगातार जरूरतमंद बालिकाओं का भविष्य बुन रहा विद्या स्कॉलरशिप प्रोग्राम 9 वर्षों से लगातार जरूरतमंद बालिकाओं का भविष्य बुन रहा विद्या स्कॉलरशिप प्रोग्राम
Next Article ऑक्सीजन सिलेंडर चोर गिरोह पकड़ाया : 10 लाख के 103  सिलेंडर जब्त, औने-पौने दाम में बेचकर करते थे पार्टी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?