ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर : हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी को तलवार से काटा… सड़क किनारे में मिले शव
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedSurajpur

छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर : हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी को तलवार से काटा… सड़क किनारे में मिले शव

By Mohan Rao Published October 14, 2024
Share
हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी व बेटी की फाइल फोटो
SHARE

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। सिटी कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी व मासूम बेटी की बदमाश ने तलवार से हमलाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने दोनों के शव सड़क किनारे फेंक दिए। घटना रविवार रात की है। दोनों के शव घर से 5 किमी दूरे सड़क किनारे एक गड्ढे से बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर दी और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस को आशंका है कि इस हत्याकांड को कुलदीप साहू नाम के बदमाश ने अंजाम दिया है जो कि पहले से जिलाबदर है।

मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के सिटी कोतवाली में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल​​​​​ तालिब शेख अंबिकापुर सूरजपुर के महगवां बाइपास रिंग रोड पर दो मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में पत्नी मेहू फैज और बेटी आलिया शेख के साथ किराए पर रहता है। रविवार को वह नाइट ड्यूटी पर गया हुआ था और आधीरात के बाद लगभग 1 बजे वह घर लौटा तो दरवाजा खुला मिला। दरवाजे के बाहर खून के निशान मिले। प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी घर पर नहीं मिले। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। रात से ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

सड़क किनारे बरामद हुए शव

सोमवार की सुबह बरामद हुई दोनों की लाशें
सोमवार की सुबह 9 बजे पीढ़ा और जूर मार्ग के किनारे प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की लाश को देखा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्ती की और उसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की बेरहमी से हत्या की गई। मौके से पुलिस ने खून से सना एक चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों की हत्या घर पर की गई और उसके बाद 5 किमी दूर दोनों के शवों को फेंककर आरोपी भाग गया।

जिला बदर बदमाश कुलदीप साहू पर पुलिस को शक
पुलिस को शक है कि कुलदीप यादव नाम के जिलाबदर बदमाश ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि दुर्गा विसर्जन से लौट रहे आरक्षक घनश्याम सोनवानी से बदमाश कुलदीप साहू का बिरयानी सेंटर के पास विवाद हुआ था। इस दौरान कुलदीप साहू ने आरक्षक पर खौलता तेल डाल दिया था। आरक्षक को अस्पताल में भर्ती किया और आरोपी कुलदीप की पुलिस तलाश कर रही थी। हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख भी कुलदीप को पकड़ने में लगा था। कुलदीप साहू ने तालिब शेख पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और तलवार भी लहराई। पुलिस को आशंका है कि इसके बाद कुलदीप साहू तालिब शेख के घर पहुंचा और उसने उनकी पत्नी और बेटी की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद गाड़ी में दोनों के शवों को डालकर घर से पांच किमी दूर फेंक दिया। पुलिस ने कुलदीप साहू की गाड़ी को जब्त किया है, जिसमें खून ही खून फैला हुआ मिला। वहीं कुलदीप पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mohan Rao October 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चेम्बर ने शुरू किया आया त्योहार चलो बाजार अभियान… ग्राहकों को लड्डू खिलाकर बताया गया दुकान में खरीदी का फायदा
Next Article shreekanchanpath 02 # 14 October 2024

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?