ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चेम्बर ने शुरू किया आया त्योहार चलो बाजार अभियान… ग्राहकों को लड्डू खिलाकर बताया गया दुकान में खरीदी का फायदा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

चेम्बर ने शुरू किया आया त्योहार चलो बाजार अभियान… ग्राहकों को लड्डू खिलाकर बताया गया दुकान में खरीदी का फायदा

By Mohan Rao
Published: October 14, 2024
Share
लड्‌डू खिलाकर ग्राहकों का किया गया अभिनंदन
SHARE

त्योहारी सीजन में ग्राहकों को बाजारों की आकर्षित करने चेम्बर ने शुरू किया अभियान

भिलाई। देश का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली सिर पर है। ऑनलाइन शॉपिंग के जमाने में ग्राहकों को बाजार तक खींचने के लिए व्यापारियों द्वारा भरसक प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा आया त्योहार चलो बाजार नाम अभियान शुरू किया गया। रविवार को इसका शुभारंभ करते हुए चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने ग्राहकों को लड्‌डू खिलाकर बाजारों व दुकानों से सीधी खरीदी करने के फायदे बताए।

चेम्बर के अभियान आया त्योहार चलो बाजार का मुख्य उद्देश्य लोकल बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ाना व लोकल बाजारों की रौनक बढ़ाना, लोकल बाजारों की व्यापार वृद्धि करना और ऑनलाइन शॉपिंग से आम जनता को विमुख कर लोकल बाजार की ओर आकर्षित करना। आया त्योहार चलो बाजार इस अभियान में रविवार को जवाहर मार्केट में ग्राहकों को लड्डू खिलाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जवाहर मार्केट पावर हाउस में ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग के नुकसान व लोकल बाजार से खरीदी के फायदे बताये गए।

पत्रक व मिठाई खिलाकर ग्राहकों का अभिनंदन
इस अभियान के तहत महामंत्री अजय भसीन ने एक एक ग्राहक को पत्रक देकर बाजार आने का निमंत्रण दिया औऱ मिठाई बांटकर आये ग्राहकों का स्वागत किया। अजय भसीन ने कार्यक्रम के संबंध बताया कि इस अभियान के माध्यम से बाजारों की रौनक बढ़ेगी। बाजार में इस अभियान के तहत एक ग्राहक ने ऑनलाइन शॉपिंग की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि मैंने ऑनलाइन अपने लिए ब्रांडेड शू मंगवाया था लेकिन जब मुझे पार्सल प्राप्त हुआ तो मैंने देखा वो ब्रांडेड के नाम पर कॉपी प्रोडक्ट था मैंने अपने आप को ठगा महसूस किया। इस अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने बाजार आये व्यापारियों को लड्डू खिलाकर इनका अभिनंदन किया। इस अभियान में महिला चेम्बर का भी योगदान रहा। महिला चेम्बर अध्यक्ष सरोजनी पाणिग्रही ,महासचिव सुमन कनोजे ,सविता शर्मा व पूरी टीम ने भी ग्राहकों को मिठाई खिलाकर ग्राहकों का स्वागत किया।

स्कूल कॉलेजों में जाकर करेंगे जागरुक
प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने इस अभियान के बारे में बताया कि स्कूल व कालेज में जाकर युवा पीढ़ी को भी जागरूक किया जाएगा।ऑनलाइन शॉपिंग हमारे लोकल बाजारों की रौनक को कम करती है यह जगरूकता प्रेषित की जाएगी। कोचिंग सेंटर ,सरकारी कार्यालय में जाकर सभी को निमंत्रण दिया जयेगा कि आप सभी इस बार त्योहारों की खरीदी लोकल बाजारों से करे। इस अभियान में जागरूकता रथ के माध्यम से पूरे भिलाई शहर में यह संदेश देंगे कि खुशियां मिलती है बाजारों में। इस अभियान में सुनील मिश्रा, भोलानाथ सेठ, शिवराज शर्मा, अखराज ओस्तवाल, भूषण अदलखा, कुलदीप सिंह, विशाल छाबरा, राजू जैन, आशीष हमदेव, शंकर सचदेव सहित कई व्यापारी इस मुहीम का हिस्सा बने।

हरियाणा में भी लखीमपुर कांड? किसानों का दावा- नारायणगढ़ में बीजेपी सांसद ने चढ़ाई प्रदर्शनकारियों पर गाड़ी
लॉकडाउन में लोगों को राहत देने की पहल: उचित मूल्य की दुकानों से होगा राशन का वितरण…. सरकार ने जारी किए निर्देश
फिर हादसे का शिकार हुई वंदेभारत एक्सप्रेस, गुजरात में चौथी बार टकराई मवेशी से… सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त
हाऊसिंग बोर्ड गुरुद्वारा में मत्था टेक पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सिख महिलाओं से किया संवाद
पहले डोज के 90 प्रतिशत कवरेज वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दंतेवाड़ा-नारायणपुर मुठभेड़ में 31 नहीं बल्कि 35 नक्सली मारे गए… पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी ने सूची जारी कर दी जानकारी
Next Article छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर : हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी को तलवार से काटा… सड़क किनारे में मिले शव

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?